इलेक्शन कमीशन को नहीं भाया नेताजी का 'काला चश्मा'
Fri, 20 Jan 2017 09:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
चुनाव
पहली बार ईवीएम पर प्रत्याशियों की फोटो भी लगाई जाएगी। इसके लिए नामांकन पत्र के साथ ही प्रत्याशियों से उनकी फोटो ली जा रही है।
EVM
निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार ईवीएम पर लगने वाली फोटो में सिर पर टोपी और आंखों पर चश्मा बिल्कुल नहीं चलेगा।
- फोटो : File Photo
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश इन दिनों रिटर्निंग सहित अन्य निर्वाचन अधिकारी प्रत्याशियों को दे रहे हैं।
चुनाव
बताया जा रहा है कि फोटो बिल्कुल नेचुरल हो। कैमरे की तरफ फेस हो और आंखें खुली हुई हो। किसी भी तरह की टोपी या चश्मा न पहना हो।
निर्वाचन आयोग
- फोटो : PTI
साधारण कपड़े पहने होगा। नोडल अफसर, बैलेट पेपर एंड पोस्टल भगवत मिश्रा ने बताया कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन प्रत्याशियों को करना होगा। फोटो दो सेमी चौड़ा और ढाई सेमी ऊंचा होना चाहिए। वरना ईवीएम में सेट नहीं हो पाएगा।