फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दर्दनाक हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 900 मीटर नीचे से निकाले शव, तस्वीरें

Wed, 30 Nov 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नैनीताल
1 of 8
accident in nainital - फोटो : AmarUjala
नैनीताल से भवाली की ओर जा रही सैलानियों की ईको स्पोर्ट्स कार मंगलवार देर रात पाइंस के पास असंतुलित होकर करीब 900 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

2 of 8
accident in nainital - फोटो : AmarUjala
हादसा इतना भयावह था कि कार के परखचे उड़ गए और शव भी क्षतविक्षत हो गए। घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह खाई से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे में मारे गए चारों युवक दिल्ली के रहने वाले थे।

3 of 8
accident in nainital - फोटो : AmarUjala
पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात करीब 12:35 बजे के किसी राहगीर ने डांठ स्थित पुलिस बूथ को पाइंस के पास कार हादसे की सूचना दी। सूचना पर तल्लीताल के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन, कार के अधिक गहराई में गिरने और अंधेरा होने के चलते काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस कर्मियों को न तो कोई घायल नजर आया और न ही कोई शव।

4 of 8
accident in nainital - फोटो : AmarUjala
बुधवार सुबह करीब छह बजे तल्लीताल और ज्योलीकोट पुलिस, दमकल कर्मी, एसडीआरएफ के जवान और पुलिस लाइन में गठित आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंचकर खाई में उतरी। करीब 900 मीटर नीचे पहुंचने पर वहां परखचे उड़ी कार के साथ साथ 10-15 मीटर की दूरी पर अलग-अलग छिटके चार युवकों के शव नजर आए।

5 of 8
accident in nainital - फोटो : AmarUjala
दुर्घटनास्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता न होने के कारण एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान के तहत रीवर क्रॉसिंग विधि अपनाते हुए रोप और स्ट्रेचर की मदद से करीब आठ घंटे से अधिक समय की कड़ी मशक्कत के बाद चारों युवकों के शवों को खाई के नीचे की ओर स्थित भवाली-ज्योलीकोट रोड पर पहुंचाया।
विज्ञापन

6 of 8
accident in nainital - फोटो : AmarUjala
थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि हादसे में मारे गए युवकों में शामिल एक युवक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर उसकी शिनाख्त राहुल चौधरी पुत्र टेक सिंह निवासी उत्तराखंड इन्क्लेव नत्थुपुरा बुराड़ी दिल्ली के रूप में हुई।

7 of 8
accident in nainital - फोटो : AmarUjala
मृतक की जेब से मिली आईडी के आधार पर पुलिस ने राहुल के परिजनों से संपर्क कर उन्हें हादसे की जानकारी दी। देर शाम करीब सात बजे हादसे में मारे गए युवकों के परिजन तल्लीताल थाना पहुंचे।
विज्ञापन

8 of 8
मृत
थानाध्यक्ष पाठक ने बताया कि मृतकों में राहुल चौधरी के अलावा अंशुल चौधरी पुत्र मुकेश चौधरी, रोहित सेठी पुत्र अजय कुमार सेठी और चिंकु चौधरी सभी निवासी उत्तराखंड इन्क्लेव नाथुपुरा बुराड़ी दिल्ली शामिल हैं। मृतकों की उम्र 20-25 साल के बीच है। खबर लिखे जाने तक शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही थी।
Next
AU ऐप में पढ़ें