फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में करवाचौथ पर चढ़ा बाजार, 100 करोड़ अधिक का कारोबार

Wed, 19 Oct 2016 03:46 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
सोना
करवाचौथ के एक दिन पहले बाजारों में खुशियों की सौगात लौट आई। दिनभर देहरादून के बाजार ग्राहकों से पूरी तरह गुलजार रहे।
विज्ञापन

2 of 8
money
पलटन बाजार से लेकर शहर के सभी मुख्य बाजारों की रौनक से कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। अनुमानित तौर पर एक ही दिन में 100 करोड़ से ऊपर का कारोबार हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 8
shopping - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय से बाजार में चल रहे सन्नाटे के कारण शहर के कारोबारी निराश थे। लेकिन करवाचौथ से ठीक पहले बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गए।
 

4 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
ज्वैलरी से लेकर मेकअप बाजार तक में जबर्दस्त उछाल नजर आया। खरीदारों की भीड़ देख व्यापारी खुश हो गए। ज्वैलर अमित गोयल ने बताया कि इस साल सोने के अलावा चांदी के भी कई आइटम की जबर्दस्त डिमांड देखने को मिली है।
 
विज्ञापन

5 of 8
d - फोटो : gorenty.com
पेंडेंट और ईयर रिंग्स की खासी बिक्री हुई है। इसके अलावा मेकअप मार्केट में भी जबर्दस्त उछाल नजर आया। बाजार में मेकअप किट की जमकर बिक्री हुई।
 
विज्ञापन

6 of 8
gerre - फोटो : getty images
व्यापारी अशोक नेगी ने बताया कि महिलाओं में हर्बल मेकअप किट को लेकर ज्यादा उत्साह देखने को मिला है। ब्यूटी पार्लर में कई-कई घंटे की वेटिंग देर रात तक चलती रही।
 
विज्ञापन

7 of 8
करवाचाथ को लेकर मेहंदी लगवातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा गली मोहल्लों में भी छोटी-छोटी मेंहदी की दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ नजर आई। अनुमान के मुताबिक एक ही दिन में 100 करोड़ से ऊपर का कारोबार हुआ है।
 
विज्ञापन

8 of 8
sdf
अब व्यापारियों को धनतेरस और दिवाली से और बेहतर व्यवसाय की आस है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें