फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम बजट 2018: बजट से पहले जान लें जनता की उम्मीदें बेशुमार

Thu, 01 Feb 2018 03:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
budget 2018
इस बार देश की जनता केंद्रीय बजट में कुछ खास चाहते हैं। उम्मीद है कि डबल इंजन की सरकार कर्ज में डूबे किसानों और सिमटती खेती को बचाने के लिए बड़ी घोषणा करेगी।
 
विज्ञापन

2 of 6
नरेंद्र मोदी
टनकपुर-बागेश्वर, रामनगर-चौखुटिया के बीच रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। पंचेश्वर बांध परियोजना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बारहमासी सड़क के निर्माण कार्य को भी संजीवनी मिलेगी। धाम देवल (अल्मोड़ा) में सैन्य हवाई पट्टी पर बात आगे बढ़ेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन पैसेंजर
उत्तराखंड को ये है आस
1. टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन 
2. रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन का सर्वेक्षण :  केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा के अनुसार रेल लाइन के लिए 446 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। इससे लोगों की उम्मीदों को पंख लगे हैं।
3.पिथौरागढ़ और बागेश्वर की भारतमाला योजना के लिए बजट (योजना के तहत बैजनाथ से बागेश्वर, शामा, मुनस्यारी, जौलजीबी होते हुए लिपुलेख तक और अस्कोट से धारचूला होते हुए लिपुलेख तक सड़कें प्रस्तावित।)
4. केंद्र सरकार की उड़ान योजना में शामिल धारचूला और मुनस्यारी के हेलीपैड की दशा सुधर सकती है।
5. उद्योगों को रोकने और नए निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश को केंद्र से विशेष पैकेज की उम्मीद।

 

4 of 6
आम बजट - फोटो : Amar Ujala
6. केंद्र सरकार से सबसे ज्यादा मदद की दरकार कृषि क्षेत्र में है। प्रदेश में 10.45 लाख किसान है। 699044 किसान 10,968 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबे हैं। इस कर्ज पर एक साल का ब्याज 934.32 करोड़ रुपये का है। ये किसान कर्ज से मुक्ति की आस लगाए हुए हैं।
7- धामपुर से वाया जसपुर होते हुए काशीपुर रेल लाइन की घोषणा।
8- टनकपुर-सितारगंज-किच्छा रेल लाइन का निर्माण।
9-अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए बजट 
10- प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए 1200 करोड़ के बजट की दरकार
11-आरटीई के अंतर्गत बजट निर्गत होने की उम्मीद।
 12-केंद्र पोषित योजना सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत बजट आवंटन

 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
कुमाऊं के बाशिंदे काठगोदाम से मुंबई एक ट्रेन, लालकुआं से देहरादून के त्रिसाप्ताहिक इंटरसिटी एक्सप्रेस,  काठगोदाम से दिल्ली के लिए एक्सप्रेस वाया बरेली, टनकपुर से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन, टनकपुर से एशबाग और आगराफोर्ट, रामनगर से आगराफोर्ट, लालकुआं से कन्या कुमारी, बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, रोजाना दिल्ली के लिए इंटरसिटी ट्रेन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेलवे - फोटो : amar ujala
इसके अलावा दून एक्सप्रेस का समय रात को 7.45 से बढ़ा कर 10 बजे करने की मांग भी की जाती रही है, ताकि पर्वतीय जिलों से आने वालों को सुविधा हो। गरीब रथ को साप्ताहिक की बजाय रोजाना करने और मुरादाबाद तक आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को रामनगर तक चलाने की भी मांग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें