फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2018: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, यहां जानिए बजट की खास बातें...

Fri, 02 Feb 2018 06:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 12
budget 2018 - फोटो : images.indianexpress.com
बृहस्पतिवार को लोकसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट पेश किया गया। आइए जानते हैं बजट की खास बातें...
विज्ञापन

2 of 12
income tax
नए बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आमदनी में से 40 हजार रुपये घटाकर टैक्स लगेगा । यानि जितनी आमदनी है उसमें 40 हजार घटाकर टैक्स लगेगा। 40 हजार रुपये तक स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा। नौकरी पेशा को कोई छूट नहीं मिलेगी। डिपॉजिट पर मिलने वाली छूट 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार हुई। सीनियर सिटीजन को राहत दी गई है। 



 
विज्ञापन

3 of 12
JOB C-DAC
नए बजट में सरकार ने 70 लाख नई नौकरियों का वादा किया। वहीं नए कर्मचारियों के ईपीएफ में सरकार द्वारा 12 फीसदी का योगदान दिया जाएगा। ​वहीं बजट 2018 में किसानों को लागत का डेढ़ गुना मिलेगा। खरीफ का समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से डेढ़ गुना होगा। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे।  सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा। समर्थन मूल्य को 1.5 गुना बढ़ाने का ऐलान किया गया।

4 of 12
आलू - फोटो : self
आलू, टमाटर और प्याज के लिए ऑपरेशन ग्रीन होगा जिसके लिए 500 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। 42 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे। 1290 करोड़ रुपयों से बांस मिशन चलाया जायेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 12
भगवा शौचालय
इस साल 2 करोड़ शौचालय बनाए जाएंगे, पीएम आवास योजना के तहत घर दिये जाएंगे, 2022 तक हर नागरिक को घर देंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 12
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम करेगी। प्री नर्सरी से 12वीं तक हम सबकों शिक्षा देंगे और इसमें एक ही नीति अपनाई जायेगी। साथ ही डिजिटल पढ़ाई को भी बढ़ावा दिया जायेगा। सभी बच्चों को स्कूल पहुंचाना लक्ष्य होगा। आदिवासियों के लिए एकलव्य स्कूल होगा। वडोदरा में रेलवे यूनिवर्सिटी बनायी जायेगी। 

 
विज्ञापन

7 of 12
health insurance
1200 करोड़ रुपये हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए दिए जाएंगे। जिसमें हर परिवार को 5 लाख रुपया सालाना दिया जायेगा। 50 करोड़ लोगों को हेल्थ बीमा मिलेगा। देश की 40 फीसदी आबादी को हेल्थ बीमा मिलेगा। 24 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। एक परिवार को एक साल में 5 लाख रुपये का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। 

8 of 12
budget 2018
धार्मिक पर्यटन शहरों के लिए हेरिटेज सिटी योजना बनेगी।  स्मार्ट सिटी के लिए 99 शहरों को चुना गया। 100 स्मारकों को आदर्श बनाया जायेगा। 

9 of 12
airport
रेलवे पर 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार, 600 स्टेशन आधुनिक बनेंगे। एयरपोर्ट की संख्या पांच गुना करने की कोशिश है।

10 of 12
राष्ट्रपति - फोटो : self
राष्ट्रपति और राज्यपाल का वेतन बढ़ेगा। राष्ट्रपति का वेतन 5 लाख रुपये होगा और राज्यपाल का वेतन 3.5 लाख होगा। उपराष्ट्रपति का वेतन 4 लाख रुपये होगा।  कहा कि बिटक्वाइन जैसी करेंसी नहीं चलेगी। आधार से जरूरतमंद लोगों को फायदा मिला है। आधार से लोगों को जरूरी सेवाओं का लाभ मिला। 2 सरकारी बीमा कंपनियां शेयर बाजार में आएंगी। सरकारी कंपनियों के शेयर बेचकर 80 हजार करोड़ जुटाएंगे। नई नीति से सोना लाने और ले जाने में आसानी होगी। 

11 of 12
प्रतीकात्मक तस्वीर
जीडीपी का 3.5 फीसदी सरकारी घाटा काले धन के खिलाफ मुहिम का असर दिखा है। टैक्स देने वाले 19.25 लाख बढ़े, डायरेक्ट टैक्स का कलेक्शन 12.6 फीसदी हुआ। इनकम टैक्स कलेक्शन 90 हजार करोड़ बढ़ा। 
विज्ञापन

12 of 12
मोबाइल पर बात - फोटो : सांकेतिक चित्र
लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 10 फीसदी देना होगा। शेयर खरीदने और बेचने पर यह टैक्स लगेगा। शिक्षा और स्वास्थ पर एक फीसदी सेस बढ़ाया गया है। सेस 3 फीसदी से बढ़कर 4 फीसदी हुआ। कस्टम ड्यूटी बढ़ेगी। मोबाइल और टीवी महंगे होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें