भारत संचार निगम लिमिटेड झटका देने जा रहा है। कस्टमर्स को मुफ्त में मिलने वाली यह सुविधा जल्द बंद होने वाली है।
विज्ञापन
2 of 5
BSNL Landline
भारत संचार निगम लिमिटेड ने लैंडलाइन से रविवार की मुफ्त कॉलिंग सुविधा वापस ले ली है। यह बदलाव एक फरवरी से लागू होगा। यह बदलाव नए और मौजूदा ग्राहकों दोनों पर लागू होगा।
विज्ञापन
3 of 5
call
अब यह सुविधा खत्म हो जाएगी तो कंपनी ग्राहकों से बाकी दिनों की तरह लैंडलाइन/कॉम्बो/एफटीटीएएच ब्रोडबैंड प्लान की कीमत वसूलेगी। बता दें कि कंपनी ने 21 अगस्त, 2016 को मुफ्त कॉलिंग की सुविधा शुरू की थी।
4 of 5
BSNL
यह फैसला जनवरी महीने में लिए गए उस फैसले के बाद आया है, जिसमें रात की मुफ्त कॉल सुविधा बंद करने का फैसला लिया गया था। कंपनी ने 'रात में मुफ्त कॉल' सेवा की सीमा बदलकर रात 9 बजे के बजाय रात 10:30 बजे की थी।
गौरतलब है कि यह बदलाव होने से ग्राहकों को निराश होगी, लेकिन जरूरी है। कंपनी के लगभग 6 लाख फिक्स कनेक्शन हैं। देशभर में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के 1 करोड़ 20 लाख कनेक्शन हैं।