बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए एक ऐसा खास ऑफर लेकर आया है जिससे आपकी बल्ले-बल्ले हो जाएगी। इस ऑफर में आप अनलिमिटेड कॉल के साथ 10 जीबी तक डाटा का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
बीएसएनएल अपने उपभोक्ताओं के लिए तगड़ा ऑफर लेकर आया है। अब महज एक रुपए में एक जीबी डॉटा का फायदा उठा सकेंगे। कुल 249 के इस रिचार्ज में आपको 300 जीबी तक डाटा डाउनलोड करने का मौका मिलेगा।
- फोटो : अमर उजाला
प्रीपेड के आकर्षक प्लांस के बाद पोस्ट पेड मोबाइल सेवाओं से संबंधित मौजूदा योजना में छह गुना अधिक डाटा देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
3 of 7
बीएसएनएल 5जी
यह योजना एक जुलाई से लागू हो गई है। मौजूदा प्लान 799 रुपए में असीमित कॉल के सथ 3 जीबी डाटा की जगह 10 जीबी डाटा देने वाला बेहतरीन प्लान बन गया है।
4 of 7
BSNL
प्लान 525 में 450 रुपये की टॉक वैल्यू के साथ में 500 एमबी की जगह 3 जीबी डाटा ग्राहकों को मिलेगा। बीएसएनएल के सीजीएम महक सिंह ने बताया कि अपने मोबाइल ग्राहकों के सभी वर्गों के लिए हम सस्ती व बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
5 of 7
BSNL
हम सर्विसेज की क्वालिटी पर ध्यान दे रहे हैं। उपभोक्ताओं के हितों को केंद्र में रखा गया है। वहीं बीएसएनएल ने प्रीपेड मोबाइल के लिए नया प्लान बीएसएनएल सिक्सर रुपये 666 जारी किया है।
विज्ञापन
6 of 7
bsnl
इस प्लान में उपभोक्ताओं को 60 दिन के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ दो जीबी डाटा प्रतिदिन मिलेगा। बीएसएनएल के दूर संचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने बताया कि ये प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो वाइस कॉल के साथ डाटा का भी उपयोग करते हैं।
इस प्लान की वैधता 180 दिन है। 60 दिन के लिए किसी भी नेटवर्क पर असीमित वाइस कॉल के साथ डाटा भी देता है। 60 दिन के बाद कॉल दर किसी भी नेटवर्क पर 50 पैसा प्रति मिनट होगी। स्थानीय एसएमएस दर किसी भी नेटवर्क पर 25 पैसा प्रति एसएमएस की दर से चार्ज होगा। अन्य सभी दरें प्रति मिनट प्लान की तरह ही हैं।