दुनिया भर में हड़कंप मचाने वाले ब्लू व्हेल गेम के इस बड़े राज से पर्दा उठ चुका है। जी हां, इस खूनी खेल के सुसाइड अटेंप्ट केस ने चौंकाने वाली सच्चाई सबके सामने ला दी है।
विज्ञापन
2 of 6
ब्लू व्हेल के खूनीजाल से बाल-बाल बचे देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल के एक छात्र ने गेम के सच का खुलासा किया है। बच्चे ने माना कि वह कई दिनों से ऑनलाइन ‘ब्लू व्हेल’ गेम खेल रहा है। अब वह विजेता टास्क पूरा करने की ओर बढ़ रहा था, जहां उसे एक बेहद नायाब तरीके से खुद की जान लेनी होगी।
विज्ञापन
3 of 6
blue whale
डालनवाला स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल के पांचवीं कक्षा के एक छात्र का व्यवहार अचानक बदला-बदला महसूस किया गया। ब्लू व्हेल गेम के चलते बच्चों के आत्महत्या की घटना की खबरों से अतिरिक्त सजग स्कूल बच्चों ने नोटिस किया कि सबके साथ घुल-मिलकर रहने वाला बच्चा लंच ब्रेक में सबसे अलग रहता।
4 of 6
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
उसके चेहरे पर उदासी थी और उसका व्यवहार पूरी तरह से बदल चुका था। अपने कुछ फ्रेंड्स के साथ उसने ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम की चर्चा भी की थी। डिप्रेशन का शिकार लग रहे बच्चे की क्लास टीचर ने स्कूल प्रिंसिपल को बच्चे के व्यवहार की जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने जब बच्चे से पूछताछ की तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया, लेकिन थोड़ा समझाने पर बताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
blue whale suicide
- फोटो : HT
बच्चे ने बताया कि वह कई दिनों से ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम खेल रहा है। उसे कुछ मुश्किल आत्मघाती टास्क मिले हैं, जिन्हें वह पूरा करना चाहता है।
मामला सामने आने पर स्कूल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में बच्चे के अभिभावक को स्कूल बुलाया गया। स्कूल प्रशासन ने अपने स्तर से बच्चे और अभिभावकों की काउंसिलिंग की। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि फिलहाल बच्चे और उसके अभिभावक को समझा दिया गया है।