इन दिनों सचिवालय में भाजपा के मंत्री के भाई की फाइल की बुलेट ट्रेन की रफ्तार काफी चर्चा में है। अपर मुख्य सचिव, ओम प्रकाश से इस बाबत जानना चाहा तो उन्होंने जवाब दिया कि हो सकता है कि ऐसा कुछ हो रहा है। यह जरूरी नहीं कि मुझे हर बात की जानकारी हो।
विज्ञापन
2 of 6
prakash pant
लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता कैलाश चंद्र पंत को सरकार पीडब्ल्यूडी विभाग में ही पुनर्नियुक्ति देने जा रही है। पंत, कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के बड़े भाई हैं। पुनर्नियुक्ति से जुड़ी फाइल ने सारी बाधाएं पार कर ली हैं, जल्द ही इस बाबत अधिकृत आदेश जारी किए जाने की तैयारी है। इस फाइल के बुलेट ट्रेन की तरह भागने को लेकर सचिवालय के गलियारों में बड़ी चर्चा है।
विज्ञापन
3 of 6
भाजपा नेता प्रकाश पंत।
- फोटो : अमर उजाला
सरकार में ही बैठे लोग कह रहे हैं कि सरकार बनने के बाद फिजूलखर्ची रोकने के मसले पर रिटायरमेंट के बाद पुर्नियुक्ति के दरवाजे से ताजपोशी पर भी रोक की चर्चा हुई थी, मगर खास के लिए उस सोच को नजरअंदाज कर दिया गया है। वे यह तंज करने में भी नहीं चूक रहे हैं कि कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई होने के नाते परामर्शी विभागों ने भी उन्हें पुनर्नियुक्त रिकमेंड करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।
4 of 6
फाइल
- फोटो : Getty
अब फाइल वित्त सचिव के कार्यालय तक पहुंच चुकी है, जहां से आज-कल में अंतिम मुहर लग जाएगी। उन्हें संभवत: विभाग में विशेष कार्याधिकारी या फिर सलाहकार बनाया जाएगा। पुनर्नियुक्ति के बाद उन्हें उनका पूरा वेतन मिलता रहेगा। इस दौरान उन्हें पेंशन नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
prakash pant
- फोटो : amarujala
वित्त, आबकारी, पेयजल जैसे विभागों के अलावा संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत के बड़े भाई कैलाश चंद्र पंत बीती 31 जुलाई को पीडब्ल्यूडी विभाग से बतौर अधिशाषी अभियंता सेवानिवृत्त हुए हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी सेवा का ज्यादातर वक्त कुमाऊं परिक्षेत्र के महत्वपूर्ण जिलों में ही बिताया।
कैबिनेट मंत्री से जुड़ा मामला होने के नाते कोई भी अफसर इस मुद्दे पर सीधे कुछ कहने से बच रहा है। अमर उजाला ने अपर मुख्य सचिव, ओम प्रकाश से इस बाबत जानना चाहा तो उन्होंने जवाब दिया कि हो सकता है कि ऐसा कुछ हो रहा है। यह जरूरी नहीं कि मुझे हर बात की जानकारी हो।