फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन रिलेशन: दो साल की बेटी का धर्मांतरण कराना चाहती थी महिला, दबाव में पिता ने काट डाला अपनी लाडली का गला

Thu, 25 Aug 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
बच्ची का शव मिलने के बाद जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
लिव इन पार्टनर के धर्मांतरण के दबाव से तंग आकर पिता ने ही ब्लेड से गला रेतकर कलेजे के टुकड़े की हत्या की थी। इसके बाद अपनी जान देने के लिए भी गले पर ब्लेड मारी थी, लेकिन खुद बच गया। बुधवार को जख्मी हालत में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा किया। पुलिस ने उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है।

Brutal Murder In Haridwar:  दो साल की बच्ची की हत्या का आरोपी पिता पकड़ा, लेकिन हालत देख पुलिस भी चौंकी

सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित गन्ने के खेत में मंगलवार दोपहर दो साल की मासूम बच्ची का लहूलुहान शव मिलने से हड़कंप मच गया था। घटनास्थल से पुलिस को मोबाइल, ब्लेड, जूते और टी शर्ट मिली थी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक, पूछताछ में मृतक की शिनाख्त बच्ची पुत्री कुलदीप सिंह निवासी बागपत के रूप में हुई थी। छानबीन में पता चला कि कुलदीप सिडकुल में गाड़ी चलाता है और वहीं फैक्टरी में काम करने वाली शबाना के साथ चार साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहता है। 

शराब बनी मौत की वजह: दोस्तों के सिर पर हुआ खून सवार, बेरहमी से की हत्या, फिर ऐसे ठिकाने लगाया जिगरी यार का शव

मृतका कुलदीप और शबाना की संतान थी। पुलिस के मुताबिक, शबाना शादी का दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने पर बेटी को मांग रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। इसके बाद शबाना बेटी को लेकर अपने घर बिजनौर चली गई। वहीं, पुलिस पूछताछ में शबाना ने कुलदीप पर बेटी की हत्या करने की आशंका जताई थी। कुलदीप के लापता होने पर पुलिस का शक गहरा गया था। मंगलवार देर रात सूचना मिली कि डालूवाला गांव में एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में घूम रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
बच्ची का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची पुलिस ने कुलदीप को दबोच लिया। कुलदीप ने बताया कि सोमवार अपराह्न उसने बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद को भी मारने की कोशिश की। काफी देर तक खेत में छिपा रहा। पकड़े जाने के डर से वहां से भाग निकला। पुलिस ने जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया। वहां बुधवार को उसका ऑपरेशन हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गले में घाव होने से आरोपी अधिक देर तक बोल नहीं सका तो उसने कागज पर लिखकर पूरी बात बताई। कहा कि वह शबाना के साथ चार साल से लिव इन में रहता था। उनकी दो साल की बेटी थी, जिसे वह बहुत प्यार करता था। आरोप है कि शबाना बेटी के धर्मांतरण का दबाव बना रही थी। वह इसके लिए राजी नहीं था। अक्सर इसे लेकर झगड़ा होता था। उसे डर था कि शबाना साजिश रचकर बेटी का धर्मांतरण करा देगी। बेटी को मारने के बाद वह जिंदा नहीं रहना चाहता था, इसलिए अपने गर्दन पर ब्लेड मारी, लेकिन बच गया। 

4 of 5
बच्ची का शव मिलने के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बुधवार को आ गई, जिसमें मौत 24 घंटे पहले होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से आरोपी कुलदीप के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके डिस्चार्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार में मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल वाले खेत स्वामी को कुलदीप अर्द्धनग्न हालत में मिला था। उसके गले से खून बह रहा था। खेत स्वामी ने उसे टोका, लेकिन कुलदीप कुछ बोल नहीं सका। खेत स्वामी को लगा कि वह मानसिक रूप से बीमार है। उसने कुलदीप को यह कहकर जाने के लिए कहा कि खेत में सांप हैं। सांप डंस लेगा, इसलिए खेत से बाहर निकल जाए।

बच्ची की हत्या में आरोपी पिता कुलदीप को गिरफ्तार किया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद हिरासत में लेकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। 
- डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी, हरिद्वार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें