दोस्तों ने हत्या कर शव गंगा में फेंका
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पथरी पुलिस के मुताबिक शाहपुर निवासी अभिषेक (20) मंगलवार शाम गांव के शुभम, कृष्ण और रोहित के साथ पुरानी कुंडी स्थित गंगा किनारे गया था। चारों दोस्त हैं। वहां चारों गंगा किनारे बैठ गए। शराब पीने को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। तीनों दोस्तों ने मिलकर अभिषेक को चाकू से गोद दिया। उसकी मौत होने पर उन्होंने शव छिपाने की नियत से गंगा में बहा दिया।