फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा देहरादून, सुबह देखा तो खून से लथपथ पड़ा था शव, तस्वीरें

Mon, 18 Mar 2019 11:24 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
1 of 10
हत्या से हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से देहरादून गूंज उठा। जब गांव के लोगों ने सुबह देखा तो सड़क किनारे खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था।
 

2 of 10
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मृतक जय करण रौतेला निवासी मोहनपुर देहरादून के शरीर पर कई गोलियों के निशान हैं। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

3 of 10
मौके पर जमा भीड़
वसंत विहार के शुक्लापुर में हुई इस हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक सिटी कोतवाल एसएस नेगी का मौसेरा भाई बताया जा रहा है।

4 of 10
जांच करते पुलिस अधिकारी व फॉरेंसिक टीम
जानकारी के मुताबिक मृतक जय करण प्रॉपर्टी डिलर था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

5 of 10
प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है मृतक
  एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

6 of 10
सड़क पर पड़ा हुआ था शव - फोटो : अमर उजाला
कत्ल की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। 
 

7 of 10
मृतक की कार प्रेमनगर से बरामद कर ली गई है
घटना देर रात करीब 12 से एक बजे के बीच की बताई जा रही है।

8 of 10
सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने देर रात गोलियों की आवाज सुनी थी।

9 of 10
एसएसपी निवेदिता कुकरेती - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि जय को रात करीब नौ बजे शिवपुरी में एक चाय की दुकान पर देखा गया था।
विज्ञापन

10 of 10
अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
जय की कार भी प्रेमनगर से बरामद कर ली गई है। 
Next
AU ऐप में पढ़ें