फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने अपनी एक बड़ी विश जाहिर की है। लेकिन ये विश पूरी हो पाएगी या नहीं ये आने वाला समय ही बताएगा।
विज्ञापन
2 of 7
urvashi rautela
उत्तराखंड के पर्यटन की पहचान देश-दुनिया में दिलाने के लिए ब्रांड एंबेसडर बनने की इच्छा जताई है। उर्वशी की चाहत पर द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी ने भी हामी भरी है और उनकी बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक पहुंचाने का वादा किया है।
विज्ञापन
3 of 7
urvashi
जागेश्वर धाम, चितई मंदिर और कैंची धाम में पूजा कर लौटने के बाद मंगलवार को मीडिया से उक्त बातें साझा करते हुए बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी ने कहा कि उत्तराखंड में खूबसूरत कुदरती नजारों की वजह से फिल्म निर्माण और पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, लेकिन हवाई सुविधा बहुत कम होने की वजह से बॉलीवुड के लोग और दूसरे देशों के पर्यटक यहां आने से कतराते हैं।
4 of 7
urvashi rautela
- फोटो : AmarUjala
इसी साल रिलीज काबिल फिल्म के आइटम सांग में अपनी अदाकारी दिखाने के बाद अब वह प्रदेश के लिए भी कुछ वक्त निकालना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी होने के नाते यदि मौका मिले तो वह पर्यटन ब्रांड एंबेसडर बनकर उत्तराखंड के पर्यटन को देश-दुनिया में पहचान दिलाना चाहती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
urvashi rautela
- फोटो : AmarUjala
उनका कहना है कि प्रदेश सरकार को इस दिशा में सार्थक पहल करनी चाहिए। कोटद्वार निवासी उर्वशी का हल्द्वानी में ननिहाल है और कुमाऊं के देवस्थलों से उनका गहरा नाता रहा है। महज 23 वर्ष की उम्र में अभिनय और मॉडलिंग में कई अवार्ड हासिल कर चुकी उर्वशी ने कहा कि भविष्य में बॉलीवुड में उत्तराखंड के युवाओं का बोलबाला रहेगा, क्योंकि यहां के युवाओं में हुनर के साथ ही आगे बढ़ने की ललक भी है। उर्वशी ने कहा कि आज वह जो भी हैं, देवभूमि की वजह से ही हैं। प्रेस वार्ता में उर्वशी के साथ उनके पिता मनवर रौतेला, मां मीरा रौतेला और पारिवारिक मित्र ध्रुव रौतेला मौजूद थे।
विज्ञापन
6 of 7
उर्वशी
- फोटो : Video Grab
लविंग, ग्लैमरस और घोस्ट समेत कई रूपों में फिल्मों में भूमिका निभा चुकी उर्वशी ने बताया कि उसका सपना अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरूख खान और ऋतिक रौशन के साथ फिल्मों में काम करने का है।
माडलिंग में देश-दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी उर्वशी ने बताया कि दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय बच्चन को आदर्श मानते हुए वह कई फिल्मों की तैयारी में जुटी हैं। उन्हें साउथ की कई फिल्मों में भी काम करने का ऑफर मिला है, लेकिन अभी उन फिल्मों को साइन नहीं किया है। उर्वशी इन फिल्मों में धाक जमा चुकी हैं:- सिंह साब द ग्रेट, भाग जॉनी, सनम रे, ग्रेट ग्रांड मस्ती और काबिल।