फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher Birthday: 69 के हुए एक्टर अनुपम खेर, लैंसडौन की खूबसूरत वादियों में ऐसे मनाया जन्मदिन

Thu, 07 Mar 2024 07:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लैंसडौन(कोटद्वार)

सार

अभिनेत्री शुभागनी दत्ता, पल्लवी जोशी समेत अन्य फिल्म कलाकारों व स्टूडियो के लोगों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। 
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता अनुपन खेर ने मनाया जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर आज 69 वर्ष के हो गए हैं। वह लैंसडौन अपनी नई फिल्म तन्वी दि ग्रेट की शूटिंग के सिलसिले में आए हुए हैं। पिछले एक सप्ताह से वे लैंसडौन में जीएमवीएन के पर्यटक आवास गृह में डेरा जमाए हैं। इस दौरान उन्होंने अभिनेत्री शुभागनी दत्ता, पल्लवी जोशी समेत अन्य फिल्म कलाकारों व स्टूडियो के लोगों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। 

Uttarakhand: औली में 16 साल बाद नौ और 10 मार्च को राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप, खिलाड़ियों को दिया निमंत्रण
विज्ञापन

2 of 5
अनुपन खेर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि अनुपम खेर की फिल्म ''तन्वी दि ग्रेट'' की शूटिंग कल आठ मार्च से लैंसडौन में शुरू होगी। फिल्म की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह फिल्म सैन्य पृष्ठ भूमि पर बन रही है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुपन खेर - फोटो : सोशल मीडिया
इस सिलसिले में अनुपम खेर व फिल्म की अभिनेत्री शुभागिनी दत्ता ने फिल्म यूनिट के लोगों के साथ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात कर बातचीत की। उन्होंने संतोषी माता मंदिर साइट्स का अवलोकन किया।

4 of 5
अनुपन खेर - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही भुल्ला ताल, राठी व्यू पॉइंट, रोमन कैथोलिक चर्च समेत और लैंसडौन के कई मनोरम स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली और फोटो भी खिंचवाई। अनुपम खेर ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपन खेर - फोटो : सोशल मीडियो
अनुपम खेर स्टूडियो के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के कलाकारों, सह कलाकारों व फिल्म यूनिट के लोगों के रुकने की व्यवस्था छह रिजोर्ट्स/होटलों में की गई है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के टिप इन टॉप स्थित पर्यटक आवास गृह की सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है। फिल्म को लेकर क्षेत्रीय कलाकारों में भी उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें