पहले लोअर माल रोड, फिर अपर माल रोड और अब अपर माल रोड के नीचे बहने वाली सीवर लाइन खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। अपर माल रोड पर बढ़ रहे वाहनों के दबाव और पानी के कटाव के कारण जगह-जगह सड़क धंस रही है। भूकटाव भी अपर माल रोड के बिल्कुल पास पहुंच चुका है। ऐसे में अपर माल रोड के साथ-साथ नगर में बहने वाली सीवर लाइन भी खतरे में पड़ गई है। रोड टूटने पर सीवर लाइन में जबरदस्त विस्फोट होने का खतरा नगर के बुद्धिजीवी जता रहे हैं। लोनिवि और प्रशासन के अधिकारी भी अपर माल रोड को भूस्खलन से खतरा बता रहे हैं।