फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद उत्तराखंड के BJP विधायक ने खरीदा डेढ़ करोड़ का सोना!

Sun, 11 Dec 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
gold coin
नोटबंदी के बाद कथित रूप से एक भाजपा विधायक के डेढ़ करोड़ रुपये का सोना खरीदे जाने के मामले में उत्तराखंड सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर इस मामले में जांच की मांग उठाई।
 
विज्ञापन

2 of 7
aap
पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि सीएम ने मामले में आईजी गढ़वाल की अध्यक्षता में एसआईटी के गठन का आश्वासन दिया है। सीएम के मीडिया सलाहकार ने अवगत करवाया कि मामले में आईजी गढ़वाल के अधीन एसआईटी गठित कर दी है। एक सप्ताह में प्रकरण की जांच पूरी कर ली जाएगी।
 
विज्ञापन

3 of 7
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
सीएम से मुलाकात के बाद आप के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता सरोज पांडे और जिला अध्यक्ष उमा सिसोदिया ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि आठ नवंबर को नोटबंदी के एलान के बाद भाजपा के एक विधायक ने काले धन से डेढ़ करोड़ रुपये का सोना खरीदा।
 

4 of 7
black money
आप ने मामले में डीएम के माध्यम से पीएम ऑफिस को भी ज्ञापन भेजकर जांच की मांग उठाई थी। पार्टी का दावा है कि पीएम ऑफिस ने प्रमुख सचिव उत्तराखंड को मामले में कार्रवाई की लिए कहा था। लेकिन, एक माह बाद भी कार्रवाई न होने पर आप का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला।
 
विज्ञापन

5 of 7
हरीश रावत - फोटो : अमरउजाला
पार्टी की मांग पर मुख्यमंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच आश्वासन दिया। कहा कि आईजी गढ़वाल की अध्यक्षता में दो सदस्यीय एसआईटी का गठन किया जाएगा।
 
विज्ञापन

6 of 7
आम आदमी पार्टी
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता राजेश बहुगुणा, जिला अध्यक्षा उमा सिसौदिया, जिला सचिव अभिषेक बहुगुणा, वीकेबजाज, महिला मोर्चा की बलविंदर सैनी व सरिता गिरी, विशाल चौधरी, विजय तोमरए सुधीर पंत, विनय राना, जितेंद्र पंत, वीरेंद्र पोखरियाल, गजेंद्र व मोहित सुंद्रियाल शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
अभी मुख्यमंत्री की ओर से इस तरह का कोई आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
- संजय गुंज्याल, आईजी गढ़वाल

आम आदमी पार्टी के भाजपा विधायक पर करोड़ों का सोना खरीदने के आरोपों पर सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। शासन ने इसके आदेश जारी कर आईजी गढ़वाल को एक सप्ताह में जांच पूरी करने का आदेश जारी किया है। 
- सुरेंद्र अग्रवाल, मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें