उत्तराखंड भाजपा में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। कभी भगत सिंह कोश्यारी अपनी नाराजगी जता रहे हैं तो कभी बीसी खंडू़डी।
विज्ञापन
2 of 8
भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : Self
आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं मिलने की आशंका को लेकर जहां भाजपा के कुछ पूर्व विधायक कांग्रेस से नजदीकी बढ़ा रहे हैं, वहीं भाजपा के कुछ वर्तमान विधायकों के मुख्यमंत्री हरीश रावत के संपर्क में होने की भी चर्चा हैं।
विज्ञापन
3 of 8
हरीश रावत ने हर सवाल का सामना किया
- फोटो : AmarUjala
दरअसल, ये विधायक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना टटोल रहे हैं। कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतने की संभावना दिखने पर ये भाजपाई पाला बदल सकते हैं।
4 of 8
सीएम हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
जैसी चर्चा है, उसके मुताबिक ऊधमसिंह नगर जिले के दो और हरिद्वार से जुड़े एक विधायक मुख्यमंत्री हरीश रावत के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
5 of 8
साक्षात्कार के दौरान सीएम हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
ऊधमसिंह नगर जिले के इन विधायकों के बारे में राजनीतिक क्षेत्र में यह चर्चा है कि इनको इस बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति में वह पाला बदलने की सोच रहे हैं। इन दोनों विधायकों में एक के मुख्यमंत्री हरीश रावत से पहले से ही अच्छे ताल्लुकात रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
अजय भट्ट
- फोटो : AmarUjala
हरिद्वार से जुड़े विधायक को लेकर यह चर्चा है कि वह पार्टी की अंदरूनी राजनीति से काफी परेशान चल रहे हैं। पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता से उनके मतभेद जगजाहिर हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता को सबक सिखाने के उद्देश्य से वह पाला बदल सकते हैं। क्योंकि अपने विधानसभा क्षेत्र में उनका अच्छा-खासा रसूख है।
विज्ञापन
7 of 8
d
कहा तो यह भी जा रहा है कि हरिद्वार जिले के भाजपा विधायक की कांग्रेस से जो बातचीत चल रही है उसमें वह हरिद्वार लोकसभा सीट पर भी अपनी नजर गड़ाए हुए हैं।
इस बाबत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट क से बात हुई तो वे इन कयासों को नकारते हुए कहते हैं कि इस तरह की कोई संभावना नहीं है। इस तरह की अफवाह कांग्रेस द्वारा पिछले दो साल से फैलाई जा रही है। भाजपा का कोई भी विधायक कांग्रेस की संपर्क में नहीं है। डूबते हुए जहाज पर कौन सवार होना चाहेगा?