फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipin Rawat: ...जब 43 साल बाद स्कूल यूनिफॉर्म में कैंब्रियन हॉल पहुंचे थे सीडीएस, छात्रों के बीच गुनगुनाया था गीत, तस्वीरें

Thu, 09 Dec 2021 12:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal करन दयाल, संवाद न्यूज, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
आठवीं से दसवीं तक तीन साल पढ़ने के 43 साल बाद एक बार फिर उसी स्कूल में जाना वह भी स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बन कर... इस मौके को सीडीएस बिपिन रावत ने और भी खास बना दिया जब वे बाकायदा स्कूल ड्रेस में समारोह में पहुंचे। स्कूल की टाई और ब्लेजर में सजे रावत ने स्कूली छात्रों के बीच गीत भी गुनगुनाया था। 

गढ़ी कैंट स्थित कैंब्रियन हॉल स्कूल में देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत ने 1969 से लेकर 1972 तक करीब तीन साल तक अध्ययन किया। इसके बाद उनके पिता का स्थानांतरण होने के चलते वह शिमला चले गए। जहां उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की।

Bipin Rawat: सेना में कई मिशन का नेतृत्व कर वीरता की पेश की मिसाल, अभी हफ्तेभर पहले ही उत्तराखंड आए थे सीडीएस रावत
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एससी बयाला ने बताया कि साल 2017 में हुए स्कूल स्थापना दिवस के कार्यक्रम में सीडीएस बिपिन रावत ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की थी। इस दौरान मंच पर आने से पहले उन्होंने अपने अंग्रेजी विषय के शिक्षक शांति स्वरूप के चरण स्पर्श किए थे। शिक्षक शांति स्वरूप बीते पांच महीने पहले ही निधन हुआ है। 


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
एससी बयाला ने बताया कि स्कूल यूनिफॉर्म में पहुंच कर उन्होंने हम सबको चौंकाया था। यूनिफॉर्म में आने का कोई विशेष कारण वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि था कि उनके समय में स्कूल के प्रधानाचार्य अनुशासन को लेकर बहुत कठोर थे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
ऐसे में स्कूल के प्रधानाचार्य मुझे यूनिफॉर्म को लेकर टोक न दें और इस उम्र में छोटी सी बात के लिए मुझे स्कूल से बाहर निकाला जाए, मुझे अच्छा नहीं लगेगा। इससे बचने के लिए वह कार्यक्रम में स्कूल यूनिफॉर्म में आए हैं।

4 of 5
- फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
छात्रों को संबोधित करते हुए सीडीएस बिपिन रावत ने कहा कि स्कूल ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। आज मैं जहां हूं, यह मेरे स्कूल के शिक्षकों की ही देन है। बयाला ने बताया कि सेना प्रमुख बनने के बाद वह जनरज बिपिन रावत से दो-तीन बार मिले थे। वह स्कूल के संबंध में कई बार सीडीएस बिपिन रावत को पत्र लिखते थे और वह हर पत्र का जवाब देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
स्कूल के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए सीडीएस बिपिन रावत ने बताया कि था कि स्कूल के दिनों में खुखरी उनकी यूनिफॉर्म का हिस्सा थी और वह ब्लेजर के बांयी जेब में खुखरी रखते थे। जिससे उन्हें भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के लिए प्रेरित भी किया। ऐसे में आज भी वह अपनी जेब में खुखरी रखते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें