फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: सलमान खान के साथ नजर आएंगे उत्तराखंड के बाबू भैया, लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद ऐसे बन गया स्टार

Mon, 16 Oct 2023 01:50 PM IST
रेनू सकलानी चंद्रमोहन कोठियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट ( देहरादून)
विज्ञापन
1 of 5
अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया - फोटो : amar ujala

कलर टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस के 17वें संस्करण में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के साथ इस बार उत्तराखंड के युवा बाबू भैया भी दिखाई देंगे। अठूरवाला निवासी अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया एक मोटो-ब्लॉगर है।

बाबू भैया ने मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में करिअर वर्ष 2018 में शुरू किया था। उनके यूट्यूब चैनल द यू-के-07 राइडर में 71 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं, जबकि इंस्टाग्राम में 51 लाख से अधिक फॉलोअर हैं। कलर टीवी पर प्रसारित होने वाले चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस से बाबू भैया को काफी समय पहले ऑफर आया था।

इसके बाद वह काफी समय से तैयारी कर रहे थे।बाबू भैया ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ 15 अक्तूबर को बिग बॉस के शो में एंट्री ली है। बिग बॉस-17 में बाबू भैया के अलावा 15 अन्य बड़े-बड़े कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
अनुराग डोभाल अपने माता -पिता के साथ - फोटो : amar ujala

बाबू भैया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नैनबाग टिहरी गढ़वाल के अलावा दूधली के प्रसिद्ध स्कूल डीडीएच और श्रीगुरु राम राय स्कूल भनियावाला से प्राप्त की है।

विज्ञापन

3 of 5
परिवार के साथ अनुराग डोभाल - फोटो : amar ujala

डीएवी कॉलेज देहरादून से स्नातक करने के बाद बाबू भैया ने 31 दिसंबर, वर्ष 2017 अपना मोटो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में अपना कॅरिअर केटीएम बाइक से शुरू किया था। बाबू भैया की माता गृहिणी हैं, जबकि पिता सरकारी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। 

 

 

4 of 5
Bigg Boss - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लॉकडाउन में अनुराग की नौकरी छूट गई थी। इसके बाद यूट्यूबर बन गए। बताया, शौक-शौक में बनाए वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करने लगे।

ये भी पढ़ें...CharDham Yatra 2023: एक माह बाद शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी चारधाम यात्रा, इस दिन होंगे बदरी-केदार के कपाट बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भी उन्हें मई आखिर के आसपास बिग बॉस के ओटीटी सीजन दो में मौका मिला था, लेकिन तब उनके कई और कॉन्ट्रेक्ट चल रहे थे, जिससे तब बिग बॉस में शामिल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें