फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar Car Accident: ...तो पर्यटकों को बुला रही थी मौत, पहले पीछे हटे फिर दोबारा रपटे में डाल दी कार, चश्मदीद ने बताई हादसे की जुबानी

Sat, 09 Jul 2022 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 7
Big Road Accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के नैनीताल के रामनगर में पंजाब, दिल्ली और नोएडा के पर्यटकों की कार शुक्रवार सुबह ढेला नदी के तेज बहाव में बह गई। हादसे में कार सवार छह महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें एक स्थानीय युवती भी शामिल है जबकि उसकी बहन घायल हुई है। बृहस्पतिवार की रात सभी लोग एक रिजॉर्ट में रुके थे। वापस लौटते समय दर्दनाक हादसा हो गया। 

पर्यटकों को बुला रही थी मौत
पर्यटकों को नहीं पता था कि उन्हें मौत बुला रही है पर नियति को यही मंजूर था तभी तो खतरे को सामने देखकर और स्थानीय लोगों के मना करने के बाद भी पर्यटकों ने तेज बहाव वाले रपटे में एक बार पीछे आने के बाद दोबारा कार डाल दी। एक झटके में मौत सभी नौ पर्यटकों को अपने साथ खींच ले गई। दर्दनाक हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों का यह कहना था कि अगर पर्यटकों ने उनकी सुन ली होती तो रपटा इनका काल नहीं बनता।
विज्ञापन

2 of 7
रामनगर में नदी के तेज बहाव में बही पर्यटकों की कार - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की सुबह सवा पांच बजे के आसपास पर्यटक कॉर्बेट स्मॉल टाउन होटल एंड रिजॉर्ट से चेकआउट करके निकले। रिजॉर्ट से 300 मीटर की दूरी पर पहुंचे तो ढेला नदी में तेज बहाव चल रहा था। 

 
विज्ञापन

3 of 7
हादसा - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी अंकित करगेती ने बताया कि पानी का बहाव काफी तेज था तो पर्यटकों ने रपटे से पहले कार रोक दी थी। तभी एक इनोवा रपटे से पार हो गई। यह देखकर पर्यटकों ने भी अपनी कार तेज बहाव में आगे बढ़ा दी लेकिन फिर पीछे कर ली।

 

4 of 7
उत्तराखंड के रामनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद पर्यटक फिर कार को रपटे में डालने लगे तो सभी ग्रामीणों ने उन्हें रोका। काफी रोकने के बाद भी पर्यटक नहीं माने और बिना सोचे-समझे कार को तेज बहाव में डाल दिया। तेज बहाव के बीच अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इससे कार के शीशे टूट गए। 

 
विज्ञापन

5 of 7
रामनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
एक महिला कार से छिटककर बाहर गिर गई और बाकी कार में फंस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया कि कार सवारों को निकाल लें लेकिन तेज बहाव के चलते प्रयास कारगर साबित नहीं हुए।
विज्ञापन

6 of 7
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
कार में सवार थीं रामनगर की दो बहनें
कार सवार 10 लोगों में रामनगर के कॉर्बेट नगर निवासी दो बहनें भी सवार थीं। इनमें बड़ी बहन आशिया की मौत हो गई जबकि उसकी बहन नाजिया सुरक्षित बच गई। उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
पंजाब निवासी अमनदीप की है कार
पुलिस की जांच में बता चला है कि हादसे में मरने वाले तीन लोग पंजाब के पटियाला शहर के हैं। कार पंजाब के अमनदीप की है। अमनदीप की इस हादसे में मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें