फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझ नहीं आया इस 'अंडे का फंडा', फोड़कर देखा तो हुआ बड़ा खुलासा

Mon, 19 Jun 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
1 of 6
egg
एक व्यक्त‌ि अपने घर अंडा लाया। उसने अंडे को उबाला और उसे फोड़ने लगा। लेक‌िन उसे हाथ में लेते ही अंडा कुछ अजीब सा लगा। जब समझ नहीं आया तो दोबारा कोश‌िश की और उसे फोड़ ही द‌िया। इसके बाद ऐसा खुलासा हुआ क‌ि वह दंग रह गया।
विज्ञापन

2 of 6
egg
प्लास्टिक के चावलों के बाद अब बाजारों में प्लास्टिक का अंडा भी धड़ल्ले से बिक रहा है। लालपुर के बाद अब गूलरभोज में भी नकली अंडे का मामला प्रकाश में आया है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन

3 of 6
egg
गूलरभोज कोपा बसंता निवासी पीआरडी जवान उदल सिंह तहसील में कार्यरत है। परिजन शुक्रवार को बाजार से आधा दर्जन अंडे लाए थे। घर में अंडे उबालने के बाद छिलने लगे तो एक अंडा सही से नहीं छिला और उसके अंदर की जर्दी रबड़ की तरह खिंचने लगी। 

4 of 6
फ्रिज में अंडे रखना खतरनाक
शक होने पर जब अंडे को बीच से तोड़ा गया तो सामान्य तौर पर मौजूद रहने वाला पीला भाग भी नहीं था। अंडे के नकली होने की आशंका पर परिजनों ने मीडिया कर्मियों को सूचित किया। नकली अंडा मिलने की सूचना पर लोग सकते में आ गए। 
विज्ञापन

5 of 6
अंडा - फोटो : अमर उजाला
पीआरडी जवान ने अंडे को लेकर गदरपुर तहसील और एसडीएम पहुंचा। उसने एसडीएम पीएस राणा को अंडा दिखाकर मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने कहा कि मामले में जांच होगी और छापामार कार्रवाई की जाएगी। उधर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष सयाना ने कहा कि कई बार अंडा पुराना होने पर भी फैल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
qsljhf - फोटो : getty images
कहा कि हाल ही में लालपुर में भी इसी तरह का अंडा मिला था, जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। बताया कि अंडा पुराना होने के कारण भी कई बार फैल जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें