फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL: टियर 1 और टियर 2 के दोनों एग्जाम में बड़ा बदलाव

Tue, 21 Feb 2017 10:59 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
exam
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अब कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएल) ऑनलाइन आयोजित कराएगा। इसकी तैयारी पूरी की जा चुकी है।
 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
11 मार्च को परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होगा। देशभर से हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं। पहली बार इसे ऑनलाइन किया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : file photo
एसएससी सीजीएल परीक्षा से हर साल केंद्रीय सचिवालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग, इंटेलीजेंस ब्यूरो, रेलवे मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सीबीडीटी, सीबीईसी, रेवेन्यू डिपार्टमेंट, सीबीआई, सीएजी, सांख्यिकी विभाग, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी, ऑडिट विभाग आदि में भर्ती की जाती है।
 

4 of 8
online exam
गत वर्ष एसएससी ने इंटरव्यू बंद करने के बाद इस बार पैटर्न में बड़ा परिवर्तन किया है। इसके मुताबिक टियर 1 और टियर 2 एग्जाम केवल ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। इससे नकल के बड़े माफियाओं पर शिकंजा कसेगा।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Demo Pic
देहरादून में पिछले तीन साल में एसएससी की परीक्षाओं में 100 से ज्यादा नकलची पकड़े जा चुके हैं। कई जगहों पर पेपर लीक होने की वजह से दोबारा परीक्षाएं करानी पड़ी। ऑनलाइन सिस्टम होने के बाद इस पर लगाम लगेगी।
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में अभी तक यह परीक्षा अल्मोड़ा, देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और हरिद्वार में होती थी। अब नोटिफिकेशन के बाद ही साफ होगा कि ऑनलाइन परीक्षा किन-किन शहरों में आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो
एसएससी सीजीएल में बदलाव के साथ ही पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। अब टियर 1 एग्जाम 120 मिनट के बजाए केवल 75 मिनट का होगा। टियर 2 एग्जाम भी 75 मिनट का होगा। साथ ही, 100 अंकों का एक डिस्क्रिप्टीव एग्जाम होगा। जिसका समय 60 मिनट का होगा।
 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : demo
एसएससी सीजीएल की महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 11 मार्च 2017
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अप्रैल 2017
एसएससी सीजीएल टियर 1 की तिथि : 19 जून और 2 जुलाई 2017
यह है एसएससी की वेबसाइट : www.ssc.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें