फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी के छात्र ने गांव में खोली लाइब्रेरी, लिख दी नई इबारत

Tue, 21 Feb 2017 10:59 AM IST
अभिजात कांडपाल / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
rahul - फोटो : amar ujala
जब बच्चे किताबों और खेल के मैदानों से दूर होते जा रहे हैं तब एक ग्रामीण छात्र ने गांव में पुस्तकालय खोल कर एक नई पहल की है।
 
विज्ञापन

2 of 8
library
यह पहल पिथौरागढ़ जिले के देवलथल क्षेत्र से लगभग तीन किमी दूर पथरौली गांव में हुई है। इसमें छात्र का जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने भी सहयोग किया है।
 
विज्ञापन

3 of 8
library
पथरौली गांव निवासी और राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल के कक्षा नौवीं के छात्र राहुल चंद्र बड़ की पहल पर गांव में पुस्तकालय की स्थापना की गई है। पुस्तकालय में साहित्यिक पुस्तकों के अलावा बाल साहित्य, प्रतियोगी साहित्य, बाल साहित्य के अलावा कई पत्रिकाएं भी पुस्तकालय में रखी गई हैं।
 

4 of 8
‌‌किताबें
फोन पर हुई बातचीत में जीआईसी देवलथल में सामाजिक विज्ञान के अध्यापक महेश पुनेठा ने बताया कि बुधवार 15 फरवरी को पथरौली के ग्राम प्रधान हरीश चंद्र बड़ से पुस्तकालय का उद्घाटन करवाया गया। पुस्तकालय के लिए ग्राम प्रधान के भाई जगदीश चंद्र बड़ ने कमरा और फर्नीचर उपलब्ध करवाया है।
 
विज्ञापन

5 of 8
books, jhansi hindi news - फोटो : demo
पुनेठा के मुताबिक शुरुआत में जन सहयोग और उनके पुस्तकालय से 50 किताबें और कुछ पत्रिकाएं रखी गई हैं। कहा कि अभी पुस्तकालय के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। बताया कि पुस्तकालय के सफल संचालन के लिए छात्रों की एक संचालन समिति का भी गठन किया गया है। इसका अध्यक्ष राहुल को ही बनाया गया है।
 
विज्ञापन

6 of 8
बुक
महेश पुनेठा ने बताया कि राहुल सें प्रेरित होकर उसैल गांव में नौंवी के ही श्वेता पांडे और विजय पांडे ने एक और पुस्तकालय की शुरुआत कर दी है। इसमें उन्हें गांव के बुजुर्गों ने सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि छात्र राहुल विद्यालय में होने वाली कई रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ा है। पढ़ाई में अव्वल होने के साथ ही राहुल अच्छा वक्ता भी है। बताया कि वह विज्ञान में रुचि रखने के साथ ही विद्यालय की मासिक दीवार पत्रिका ‘कल्पना’ का भी संपादन करता है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
library
आजकल गांव के पढ़ने का माहौल कम होता जा रहा है। इसी कारण मेरे मन में गांव में पुस्तकालय खोलने का विचार आया। जब गांव में प्रधान और अन्य लोगों से बातचीत की तो उन्होंने सहयोग किया। गांव में पुस्तकालय खुलने से ग्रामीणों और विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि पैदा होने के साथ ही गांव में रचनात्मक गतिविधियां बढ़ने की भी उम्मीद है। इसके अलावा पुस्तकालय में रखा गया साहित्य पढ़ने से गांव में फैलने वाली कुरीतियों को रोकने में भी मदद मिलेगी।
- राहुल चंद्र बड़, छात्र 
 
विज्ञापन

8 of 8
Book
छात्र राहुल ने बताया कि पथरौली गांव में बनी लाइब्रेरी के संचालन हेतु बनी समिति में छात्र योगेश चंद्र बड़, राहुल बर्ना, पंकज चंद्र बड़, सूरज भट्ट, नीरज चंद्र भट्ट, प्रकाश चंद्र बड़, दीपक चंद्र बड़, छात्रा ममता, ग्राम प्रधान हरीश चंद्र बड़ के अलावा जगदीश चंद्र बड़ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें