आरबीआइ की ओर से जारी 200 व 50 रुपये के नए नोट देहरादून पहुंच चुके हैं। लोगों को इन नोटों को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन क्या इन नोटों के खास फीचर्स के बारे में जानते हैं आप,नहीं तो यहां जानिए।
विज्ञापन
2 of 8
भारतीय रिजर्व बैंक
- फोटो : WordPress
बता दें कि यह नोट महात्मा गांधी सीरिज का नया नोट होगा। इसमें गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। पीएनबी बैंक के मंडल प्रमुख अनिल खोसला के मुताबिक सोमवार को बैंक की सभी शाखाओं में नए नोट मिलने शुरू हो जाएंगे। इन्हें एटीएम में भी फीड किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
आरबीआई
- फोटो : self
नोट के सिक्योरिटी थ्रेड में भारत और आरबीआई लिखा होगा। जब नोट को मोड़ा जाएगा तो थ्रेड का कलर हरे से नीले में बदलेगा। खास बात यह है कि 200 के नोट की लंबाई मौजूदा नोटों से अलग है। सामने की तरफ से देखने पर इसमें आर-पार नजर आने वाला 200 लिखा नजर आएगा।
4 of 8
200
नए नोट में 200 अंक की तस्वीर भी दिखाई देगी। यह 200 देवनगरी में लिखा होगा। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी। इसमें देवनगरी में 200 लिखा होगा।
विज्ञापन
5 of 8
200 rupee note
- फोटो : social media
छोटे अक्षरों में RBI, भारत, 200 और India लिखा होगा। नोट के राइट साइड में अशोक स्तंभ नजर आएगा। महात्मा गांधी का वाटर मार्क भी दिया गया है।
विज्ञापन
6 of 8
200
नोट के पीछे की तरफ नोट के छपने की तारीख, स्वच्छ भारत अभियान का लोगो। इसमें लैंग्वेज पैनल भी होगा। साथ ही सांची स्तूप की इमेज भी होगी।
विज्ञापन
7 of 8
new 50 rupees note
- फोटो : ANI
नोट के सामने के हिस्से पर अंकों में 50 लिखा होगा। साथ ही देवनागरी में भी 50 अंकित होगा। नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी और महीन अक्षरों में RBI तथा भारत व INDIA और 50 लिखा होगा। नोट के सुरक्षा धागे पर भारत और RBI अंकित होगा और इसके दाहिने हिस्से पर अशोक स्तंभ बना होगा।
साथ ही महात्मा गांधी की तस्वीर और 50 का वाटरमार्क भी होगी। विज्ञप्ति के अनुसार नोट के पिछले हिस्से में बाई ओर नोट प्रिंटिंग का साल होगा। इस हिस्से में स्वच्छ भारत का लोगो व नारा तथा लैंग्वेज पैनल और हम्पी के रथ की तस्वीर होगी। साथ ही पिछले हिस्से में देवनागरी लिपी में 50 लिखा होगा। नोट का साइज 66 मिमी × 135 मिमी होगा।