फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लीपिंग डिसऑर्डर भालुओं को बना रहा इंसानों का 'जानी दुश्मन'

Mon, 03 Oct 2016 09:06 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
Bear
उत्तराखंड में भालू-मानव संघर्ष बढ़ सकता है। वन विभाग के एक सर्वेक्षण में यह आशंका सामने आई है। सर्वेक्षण के निष्कर्षों के मुताबिक ठंड के दिनों में करीब छह महीने तक उड्यार (गुफा) में गहरी नींद सोने वाले भालू ने ‘शीत निष्क्रियता’ (हाइबरनेशन) में जाना छोड़ दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 8
Bear
इस बदलाव से उसके स्वभाव में आक्रामकता बढ़ गई है। वन अधिकारियों का मानना है कि इसी आक्रामकता के चलते पिछले कुछ सालों में भालुओं द्वारा मानवों पर हमले की घटनाओं में इजाफा दर्ज किया गया है। विभाग के वन्य जीव प्राणि विशेषज्ञ इसे ग्लोबल वॉर्मिंग से आ रहे हिमालयी क्षेत्र के ‘इको सिस्टम’ में बदलाव का नतीजा मान रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
bear
सर्वेक्षण के मुताबिक वन विभाग ने गंगोत्री, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़ आदि जिलों में ढाई सौ काले और भूरे भालुओं के मिजाज का अध्ययन किया था। हिमालयी क्षेत्र के भूरे और काले भालू के मिजाज में यह बदलाव चार-पांच सालों में देखा गया है। भालू के जीवन शैली में आई इस तब्दीली ने वन विभाग को चिंतित कर दिया है। प्रमुख वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड दिग्विजय सिंह खाती का कहना है कि भालू के पूरे साल जगने से मनुष्य और भालू के बीच टकराहट का अंदेशा पैदा हो गया है।
 

4 of 8
himalayan bear seen in nainital - फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में जब हिमालयी क्षेत्र में बर्फ गिरती है, भालू छह महीने के लिए हाइबरनेशन में चले जाते थे। उस दौरान वे कुछ खाते नहीं थे। जब हाइबरनेशन का समय खत्म होता था तो बाहर आते थे। अब वे ठंड के उन दिनों में भी जग रहे हैं जब वे सोते थे। इस दौरान उन्हें वे वनस्पतियां और फल नहीं मिल पाते जिन्हें वे खाते हैं। कुछ वनस्पतियां खास मौसम में ही पैदा होती है। ऐसी स्थिति में भालुओं की ‘फूड हैबिट’ बदल रही है।
 
विज्ञापन

5 of 8
भालू का हमला - फोटो : AmarUjala
एक तो उन्हें अधिक खाना पड़ रहा है और ऐसी चीजें भी खा रहे जिन्हें वे पहले खाते नहीं थे। अध्ययन में पाया गया कि भालू को गुस्सा अधिक आने लगा है। साथ ही भालू के जंगल छोड़कर मानवों के रहने के स्थानों पर बार-बार अतिक्रमण की घटनाएं भी बढ़ गई हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
bear
जोशीमठ जिला चमोली की देवंती भंडारी सुबह चारा काटने जा रही थीं। भालू ने उन पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। हाथ चबा लिया और मुंह पर खरोंच मार दी। दून अस्पताल के डॉक्टर बड़ी मुश्किल से उनकी आंख बचा पाए। मोरी उत्तरकाशी का रहने वाला सौन सिंह (12) चक्की से आटा लेकर घर जा रहा था। रास्ते में भालू ने उस पर झपट्टा मार दिया। हाथ और गर्दन पर गहरे घाव आए। बाद में गंभीर हालत में दून अस्पताल लाया गया।
 
विज्ञापन

7 of 8
himalayan bear seen in nainital
हाल ही कराए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि भालू ने हाइबरनेशन में जाना बंद कर दिया है। इससे भालू-मानव संघर्ष बढ़ने का अंदेशा तो है ही, इसके साथ ही भालू के खाने का जंगलों पर भी प्रेशर बढ़ गया है। वैसे भालू शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होता है। इससे भालू के शारीरिक और मानसिक स्थिति पर भी फर्क पड़ रहा है।
- अनिल कुमार दत्ता, प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव), उत्तराखंड
 
विज्ञापन

8 of 8
भालू गर्मी के दिनों में खूब खाकर शरीर में वसा इकट्ठी कर लेता था। जैसे ही ठंडक बढ़ती थी और बर्फ गिरने लगती थी भालू गुफाओं या बड़ी चट्टानों के बीच में जाकर सो जाता था। हाइबरनेशन के पीरियड में शरीर में जमी वसा उसे ऊर्जा देती थी। ठंड का मौसम जाने के बाद वह बाहर निकलता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें