फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कीइंग का शौक रखने वाले हो जाएं तैयार, 15 से 21 जनवरी तक यहां मिलेगा 'रेस' का मौका

Fri, 05 Jan 2018 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला , जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 6
skiing
अगर आप बर्फीली वादियों में स्कीइंग का शौक रखते हैं तो तैयार हो जाइए। यहां आपको रेस का मिलेगा मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 6
skiing
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि औली को मास्टर प्लान से विश्वस्तरीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में विकसित किया जाएगा। निरंतर अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिए यहां सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को औली पहुंचकर 15 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
auli
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले स्कीइंग स्लोप के साथ ही कृत्रिम बर्फ बनाने वाली मशीनों, स्नो गन मशीन, आर्टिफिशियल लेक, स्नो वीटर, एवरेस्ट ग्रूमर मशीन का निरीक्षण किया। उसके उपरांत गढ़वाल मंडल विकास निगम आवास गृह के सभागार में प्रतियोगिता के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
 

4 of 6
auli
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आयोजन की सभी तैयारियां हर हाल में तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। 16 जनवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी औली पहुंचने का कार्यक्रम है।  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि औली और गौरसों बुग्याल को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रुप में विकसित किया जाएगा। स्कीइंग प्रतियोगिता के आयोजन में स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया जाएगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
auli - फोटो : hillstravels
औली में एक सप्ताह से चेयर लिफ्ट खराब पड़ी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी लिफ्ट खराब होने से पैदल ही करीब एक किलोमीटर की दूरी तय कर स्कीइंग स्लोप सहित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सीएम ने जीएमवीएन के अधिकारियों को शीघ्र चेयर लिफ्ट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
auli
औली में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल स्कीइंग रेस का आयोजन पूरी तरह से मौसम पर निर्भर रहेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस बात की आशंका जताई है। औली में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यदि तय समय पर बर्फबारी नहीं हुई तो विशेषज्ञों की समिति औली में प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें