फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के दौरान जमा नोटों को लेकर RBI ने फिर किया खुलासा, बैंकों में मचा हड़कंप

Tue, 27 Mar 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
bank
आरबीआई ने एक बार फिर नोटों को लेकर एक खुलासा किया है। पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 5
500-1000 नोट
नोटबंदी के दौरान दून के कई बैंकों में पांच सौ और एक हजार के हजारों नकली नोट जमा कराए जाने का मामला उजागर हुआ है। रिजर्व बैंक की ओर से बृहस्पतिवार को डालनवाला थाने में नकली नोट जमा कराए जाने के तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं। तीनों मुकदमे अज्ञात लोगों के खिलाफ हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
old notes
केंद्र सरकार ने आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी की थी। नोटबंदी के बाद जिन लोगों के पास पांच सौ और एक हजार के नोट थे उन्हें बैंकों में जमा कराने का 50 दिन का वक्त दिया गया था। इस दौरान बैंकों में असली के साथ नकली नोट भी जमा हो गए थे। उसके बाद चेस्ट ब्रांचों में जांच करने पर नकली नोट पकड़ में आए।
 

4 of 5
rbi
राजपुर रोड स्थित आरबीआई कार्यालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को डालनवाला थाने में नकली नोट जमा होने के तीन मुकदमे दर्ज कराए हैं। इनमें एक मुकदमा एक हजार के 10 नोट और पांच सौ रुपये के 15 नोट जमा कराए जाने का है। दूसरे मुकदमा पांच सौ रुपये 15 नोट और एक हजार नौ नोट और तीसरे मुकदमे में पांच सौ रुपये 11 नोट और छह नोट एक हजार के जमा कराए जाने से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया - फोटो : SELF
एसपी सिटी प्रदीप राय के मुताबिक तीनों मुकदमों में पांच सौ रुपये के 40 नोट और एक हजार के 25 नकली नोट जमा हुए हैं। यह राशि 45 हजार रुपये की है। एसपी सिटी ने बताया कि सभी नकली नोट दून में अलग-अलग बैंकों में जमा हुए हैं। चेस्ट ब्रांचों में नकली नोट पकड़ में आए हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद पुलिस ने इनकी जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें