फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन ठगी हुई तो बैंक करेगा इसकी भरपाई, बस फॉलो करें ये ईजी स्टेप्स

Wed, 21 Sep 2016 08:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
अगर आपके खाते से पैसा उड़ जाएं। आप किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाएं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

2 of 10
RBI
आप अपने बैंक को तुरंत इसकी शिकायत करें और बैंक आपके पूरे नुकसान की भरपाई करेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में जीरो लायबिलिटी पॉलिसी लागू की है, जिसके तहत यह लाभ मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 10
फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
नई पॉलिसी के तहत तीन दिन के भीतर अपने साथ हुए फ्रॉड की जानकारी ग्राहक ने बैंक को दे दी तो इसके बाद पूरे नुकसान की भरपाई बैंक को ही करनी होगी। अगर शिकायत करने में चार से सात दिन का समय लगाया तो बैंक उस नुकसान की भरपाई से 5000 रुपये कम कर देगा।
 

4 of 10
Fraud
शिकायत के तीन दिन का समय उस वक्त से शुरू हो जाएगा, जिस वक्त ग्राहक को उसके खाते से हुए ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। ग्राहक को एसएमएस, ईमेल या बैंक स्टेटमेंट से इसकी जानकारी मान्य होगी।
 
विज्ञापन

5 of 10
डेबिट कार्ड - फोटो : फाइल फोटो
यह कानून सभी तरह के ई ट्रांजेक्शन पर लागू होगा। दूर दराज के इलाकों में नेट बैंकिंग या कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिये पेमेंट पर भी लागू होगा। 
 
विज्ञापन

6 of 10
d - फोटो : getty images
ग्राहक ने किसी को अपना पासवर्ड या पेमेंट करने का दूसरा तरीका बता दिया है तो सभी ट्रांजेक्शन के लिए तब तक वह खुद जिम्मेदार होगा, जब तक कि वह खुद इसकी सूचना बैंक को नहीं दे दे। एक बार उसने बैंक को बता दिया तो ग्राहक को होने वाले नुकसान के लिए बैंक ही जिम्मेदार होगा।
 
विज्ञापन

7 of 10
zd - फोटो : Getty Images
बैंकों को ग्राहक के शिकायत करने के 90 दिनों के भीतर उनका निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ग्राहक पर ब्याज के रूप में किसी तरह का जुर्माना या क्रेडिट कार्ड पेमेंट में देरी के लिए जुर्माना न लगे।
 

8 of 10
sf
अगर बैंक डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से हुए फर्जीवाड़े के पैसे वापस करता है तो उसे उस राशि पर पूरी अव‌‌धि के लिए ब्याज भी देना होगा। 
 

9 of 10
mobile sms
ग्राहक अपनी शिकायत अपने बैंक की वेबसाइट, एसएमएस, आईवीआरएस, टॉल फ्री नंबर, होम ब्रांच में कर सकते हैं। बैंक को इसकी रसीद भी उन्हें उपलब्ध करानी होगी।
 
विज्ञापन

10 of 10
पीएनबी
आज जितनी तेजी से ठगी के मामले बढ़ रहे हैं, उसके तहत हर ग्राहक को अपने खाते में मोबाइल एसएमएस की सुविधा एक्टिवेट करानी चाहिए। मोबाइल बैंकिंग बहुत जरूरी है। ठगी की शिकायत तुरंत बैंक को करें, बैंक पूरा पैसा लौटाएगा।
- अनिल कुमार खोसला, मंडल प्रबंधक, पीएनबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें