फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में आफत बनी बारिश, बदरीनाथ हाईवे डेढ़ घंटे रहा बंद

Thu, 06 Jul 2017 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गढ़वाल
विज्ञापन
1 of 5
badrinath highway
भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में मलबा आने से करीब डेढ़ घंटे अवरुद्ध रहा। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बंद हुआ हाईवे सात बजे सुचारु हो पाया। उत्तरकाशी जिले में बृहस्पतिवार को यमुनोत्री राजमार्ग धरासू के समीप सुबह छह से सात बजे तक मलबा आने से बंद रहा। वहीं गंगोत्री राजमार्ग नालूपानी के समीप रुणवासा में मलबा आने से सुबह साढ़े पांच बजे से साढे़ छह बजे तक बंद रहा। गंगोत्री राजमार्ग नालूपानी के समीप रुणवासा में मलबा आने से सुबह साढ़े पांच बजे से साढे़ छह बजे तक बंद रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
people face problem
चमोली जिले में हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। मंगलवार रात को भारी बारिश के दौरान हेलंग से दो किमी की दूरी पर पावर हाउस के पास चट्टान का एक हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया था। शुक्रवार शाम तक मार्ग खुलने की उम्मीद है।  वहीं, बुधवार को मेलखेत में बंद हुई देवाल-खेता सड़क बृहस्पतिवार को भी नहीं खुल पाई। बताया जा रहा है कि जेसीबी में तेल खत्म होने की वजह से मार्ग नहीं खुल पाया। 
विज्ञापन

3 of 5
road block in garhwal
नई टिहरी के घनसाली और चमियाला तहसील क्षेत्र में आपदा प्राधिकरण ने नदी और गाड़-गदेरों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। जर्जर मकानों को चिह्नित कर भवन स्वामियों को मकान खाली करने को कहा गया है। तहसील प्रशासन की ओर से अभी तक दस भवन स्वामियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। 

4 of 5
landslide
उधर, जखोली में बरसात से पांजणा गांव में दो मकान जमींदोज हो गए। इन घरों में रहने वाले लोगों ने पंचायत भवन और स्कूल में शरण ले रखी है। उधर, चिन्यालीसौड़ में तेज बारिश के चलते बुधवार रात को गढ़वाल गाड़ गांव में एक भवन की छत टूटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों का गांव के नजदीक एक क्लीनिक पर उपचार कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टमाटर
इस बीच, बारिश के चलते पहाड़ों पर सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। कर्णप्रयाग में एक सप्ताह पहले 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर बृहस्पतिवार को 40 रुपये प्रति किलो बिका। शुक्रवार को 60 से 80 तक इसकी कीमत जाने की संभावना। लौकी, भिंडी, करेला, तुरई और अन्य सब्जियों के दामों में भी पिछले सप्ताह के मुकाबले दस से पंद्रह रुपये तक उछाल आया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें