ऑलवेदर रोड परियोजना के कारण बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर जानलेवा बना हुआ है। गुलाबकोटी और भनेरपाणी में हाईवे बेहद संकरा होने से गुलाबकोटी में वाहनों का संचालन प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यहां वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल से हो पा रही है। गुलाबकोटी में ऊपर से चट्टान और नीचे से अलकनंदा बह रही है। बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में चट्टानी भाग पर कटिंग कार्य चल रहा है। गुलाबकोटी में भी चट्टान के बड़े हिस्से को तोड़ा जा रहा है जिससे यहां आवाजाही में खतरा बना है।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ के एसडीएम अनिल चन्याल का कहना है कि गुलाबकोटी में सड़क दुरुस्त करने के लिए नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ( एनएचआईडीसीएल) के अधिकारियों को कहा गया है। इन दिनों चारधाम परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर युद्धस्तर पर चौड़ीकरण किया जा रहा है।
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में यहां कई जगहों पर हाईवे बदहाल स्थिति में है। गुलाबकोटी में वाहनों की आवाजाही के लिए अन्य कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण यहां वाहनों का संचालन प्रशासन के लिए मुसीबत का सबब बना है।
इधर, एनएचआईडीसीएल के जीएम संदीप कार्की का कहना है कि गुलाबकोटी में दिसंबर माह तक चट्टान काटकर हाईवे चौड़ीकरण पूरा कर लिया जाएगा। भनेरपाणी में हाईवे के संकरे भाग पर डामरीकरण कर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं।