बदरीनाथ में हुए हादसे के दौरान खाई में तड़प रहे लोगों के लिए ये लोग भगवान बनकर उतरे। तस्वीरों में देखिए कैसे हुआ रेस्क्यू...
विज्ञापन
2 of 6
badrinath highway accident
हादसे के बाद घायलों को खाई से निकालने में स्थानीय युवक देवदूत साबित हुए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने बचाव दल के साथ घायलों को खाई से निकाला। भरपूर पट्टी के अंकित, माल सिंह और सीताराम राणाकोटी सहित अन्य लोगों ने राहत कार्य में मदद की।
विज्ञापन
3 of 6
badrinath highway accident
बुधवार शाम को हुए हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग और मेडिकल कालेज श्रीनगर में उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रहा था। बता दें कि, 11 सवारियों को लेकर चली टैक्सी देवप्रयाग से करीब 15 किमी आगे धौलीधार (तीनधारा) के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
4 of 6
badrinath highway accident
दुर्घटना में वाहन चालक बलवीर सिंह (44) पुत्र नारायण सिंह निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग, किरण (30) पत्नी बबलू व पुत्री शगुन (3) निवासी कगवाली, बीरबल पुत्र अज्ञात निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग की मौत हुई। जबकि, रणजीत सिंह (29) पुत्र राजीव सिंह ग्राम पीड़ा, अरविंद बिष्ट (29) पुत्र शेर सिंह ग्राम पाबो, नीरज सिंह (26) पुत्र प्रकाश सिंह बुटोला ग्राम थपलगांव, भूपेंद्र सिंह (39) पुत्र शिवराज दशज्यूला कांडई और सुरेंद्र सिंह (24) पुत्र सैन सिंह बिष्ट ग्राम पाबौ सभी रुद्रप्रयाग जिला निवासी। पीयूष कुमार (27) पुत्र नरेश कुमार मारिया निवासी न्यू शिमला हिमाचल प्रदेश, सुमन (32) पत्नी बृजू उसकी बेटी सुजल (9) भगवानपुर हरिद्वार घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
badrinath highway accident
दुर्घटना में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि घायलों को सीएचसी देवप्रयाग भेजा गया। जहां गंभीर रूप से घायल भगवानपुर हरिद्वार निवासी सुमन (32) पत्नी बृजू (9) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना में घायल नीरज और पीयूष ने बताया कि वाहन चालक काफी तेजी से वाहन चला रहा था। धौलीधार के समीप विपरीत दिशा से आ रही बस को देखकर चालक ने स्टेयरिंग बाहर की ओर काटा। स्पीड ज्यादा होने से वाहन खाई में गिर गया। थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।