नई गाइड लाइन से शिक्षक एवं मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संगठनों में आक्रोश को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सामंजस्य स्थापित करने को बैठक बुलाई है। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपने कार्यालय में बैठक बुलाई है। उन्होंने बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी एवं राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राजकीय उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ और एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल संघ जनपद हरिद्वार के अध्यक्ष एवं सचिवों को बुलाया है। बैठक 20 मार्च को शाम 4 बजे मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद में होगी।