अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर पतंजलि योगपीठ के साधक कई विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने दावा किया कि उनके साधक दो गिनीज बुक रिकॉर्ड के साथ-साथ कई विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
baba ramdev
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21 जून को देहरादून के एफआरआई में योग करने के लिए हरिद्वार से बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण करवा रहे हैं। अभी तक करीब 50 हजार से ज्यादा लोग पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देश-दुनिया में योग को नई पहचान दिलाने वाले पतंजलि योगपीठ में भी योग दिवस को लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है। पतंजलि योगपीठ की ओर से राजस्थान के कोटा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
4 of 5
balkrishna
इसमें बाबा रामदेव के साथ बड़ी संख्या में लोग योग करेंगे। योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि इस विश्व योग दिवस पर पतंजलि योगपीठ के साधक कई रिकॉर्ड बनाएंगे। योग के आसनों और समय को लेकर कई रिकॉर्ड बनेंगे।
कम से कम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए दो और विश्व स्तर के दस रिकॉर्ड बनने तय हैं जबकि व्यक्तिगत स्तर के कई रिकॉर्ड इस बार योगपीठ के हिस्से में आने वाले हैं। बता दें कि, इससे पहले भी पतंजलि के साधक योग को लेकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।