फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की जोरदार टक्कर, बीच में फंसा ड्राइवर, तस्वीरें...

Wed, 20 Jun 2018 04:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 5
bus accident
बदरीनाथ हाईवे पर तमिलनाड़ू और बिहार के तीर्थयात्रियों की बस की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह तीर्थयात्री बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
bus accident
हाईवे पर पीपलकोटी के समीप चाड़ा तोक में यह हादसा हुआ। हादसे में चालक समेत 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए विवेकानंद चिकित्सालय पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है। वाहन चालक को करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बस से निकाला जा सका।
विज्ञापन

3 of 5
bus accident
मंगलवार को शाम चार बजे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा से लौट रहे तमिलनाडू के तीर्थयात्रियों की बस और बदरीनाथ धाम की ओर जा रही बिहार के तीर्थयात्रियों की बस आमन-सामने भिड़ गई। जबकि इसी बस का चालक हरेंद्र सिंह दोनों बसों के बीच फंस गया। उसके पांवों को गंभीर चोटें आई हैं।

4 of 5
bus accident
तीर्थयात्री बस से बाहर दौड़ने लगे। हादसे के बाद दोनों बसों के तीर्थयात्रियों में चीख पुकार मच गई। बदीनाथ से लौट रहे तमिलनाडू के तीर्थयात्री श्रीधर, प्रेमा, राघवन, प्रभाकर व सरोज घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bus accident
हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। तीर्थयात्रियों और पुलिस के जवानों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बस से बाहर निकाला। पीपलकोटी चौकी प्रभारी विनोद गोला ने बताया कि तमिलनाडू के तीर्थयात्रियों को पीपलकोटी के एक होटल में ठहराया गया है, जबकि बदरीनाथ के दर्शनों को जा रहे बिहार के तीर्थयात्रियों को अन्य वाहनों से जोशीमठ भेजा गया है। शाम साढ़े पांच बजे दोनों बसों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाकर हाईवे को सुचारु किया गया।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें