फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों अचानक शिष्यों के साथ सड़कों पर निकल पड़े बाबा रामदेव, तस्वीरों में देखिए...

Mon, 05 Mar 2018 02:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
1 of 6
बाबा रामदेव शिष्यों के साथ - फोटो : amar ujala
उस वक्त लोगों की भीड़ जुट गई जब बाबा रामदेव 350 से अधिक अनुयायियों के साथ सड़कों पर दिखे। क्या थी वजह। तस्वीरों में देखिए
विज्ञापन

2 of 6
पैदल यात्रा के दौरान अंबाड़ी में बाबा रामदेव का स्वागत करते लो - फोटो : amar ujala
योग गुरु बाबा रामदेव ने 350 से अधिक अनुयायियों के साथ शनिवार को डुमेट स्थित साधना केंद्र आश्रम में आध्यात्मिक गुरु चंद्रा स्वामी जी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने यहां आयोजित सत्संग में भी प्रतिभाग किया। आश्रम के निकट उन्होंने यमुना दर्शन भी किए। 
विज्ञापन

3 of 6
अंबाड़ी में बाबा रामदेव के साथ सेल्फी लेते लोग। - फोटो : amar ujala
बरोटीवाला चौक से पैदल यात्रा शुरू होकर पृथ्वीपुर खेड़ा, बुलाकीवाला, मेहूंवाला, अंबाड़ी, जलालिया, बाड़वाला, आरा मशीन होते हुए करीब 10 किलोमीटर चली। यात्रा में योग गुरु बाबा रामदेव अपने अनुयायियों के साथ शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। लोगों में बाबा से मिलने के लिए बड़ा उत्साह देखा गया।

4 of 6
मेहूंवाला स्थित एक घर में दलिया खाते बाबा रामदेव। - फोटो : amar ujala
बाबा रामदेव बताया कि वह सन्यासी की दीक्षा लेने वाले शिष्यों को चंद्रास्वामी महाराज के दर्शन कराने के लिए डुमेट पहुंचे हैं। उन्होंने चंद्रा स्वामी जी महाराज के साथ मेडिटेशन में भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

5 of 6
baba ramdev
दल यात्रा के दौरान बाबा रामदेव ने मेहूंवाला निवासी जय चंद के घर दलिया का नाश्ता किया। यहां उन्होंने कई लोगों से मुलाकात भी की। लोगों को स्वस्थ और निरोगी रहने के तरीके बताए। कहा रोजाना सुबह ताजा हवा में टहलने से कई रोग समाप्त हो जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ramdev
इस मौके पर श्याम सिंह चौहान, पिन्नी शर्मा, ग्राम प्रधान बाला चौहान, राजकुमार, रोहित पुंडीर, संजय पंवार, दिनेश कुमार, चमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, रीना चौहान, राजकुमारी, कमलेश, दुर्गा, शिवानी, रेखा, सरिता, कविता, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें