बर्फबारी की ये तस्वीरें देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। देखिए... शनिवार देर रात से ही उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद फिर से ठंड लौट आई है।   तड़के तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ धाम में आधा फीट तो हेमकुंड साहिब में करीब एक फीट ताजी बर्फ जम गई है। सुबह दस बजे के बाद मौसम सामान्य हुआ। हल्की धूप खिल गई है। हालांकि आसमान में अभी भी छिटपुट बादल हैं। वहीं देहरादून मसूरी और चकराता में भी बादल बने हुए हैं।