फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या 2018: आज बन रहा है विशेष संयोग, ऐसा करेंगे तो होगा शुभ

Tue, 16 Jan 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
mauni amavasya - फोटो : haribhoomi.com
आज यानी 16 जनवरी को मौनी अमावस्या है। पंडित सुशांत राज के मुताबिक आज का दिन बेहद खास है। मौनी अमावस्या पर आज विशेष संयोग बन रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Mouni Amavasya in varanasi - फोटो : अमर उजाला
माघ के महीने में मंगलवार के दिन मौनी अमावस्या का होना इसलिए भी शुभ माना जा रहा है कि इससे भौमवती अमावस्या का भी संयोग बन गया है। इससे मंगल से संबंधित ग्रह दोषों को भी दूर किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
somvati amavasya snan - फोटो : amar ujala
मौनी अम्वस्या के दिन सुबह बिना कुछ भी बोले स्नान करना होता है। कहते हैं इस दिन मौन रहने से पुण्य प्राप्त होता है। इतना ही नहीं माघ अमावस्या के दौरान पवित्र संगम में स्नान का विशेष फल मिलता है।

 

4 of 5
lord vishnu (demo pic)
शुभ लाभ की प्राप्ति के लिए आज भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों की पूजा करें। भगवान विष्णु के मंदिर में ध्वजा लगाएं। भगवान शनि पर तेल चढ़ाएं। काला तिल, काली उड़द, काला कपड़ा दान करें। शिवलिंग पर काला तिल, दूध और जल चढ़ाए और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 17 जनवरी को सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इसलिए सूर्योदय के बाद से ही पूरे दिन स्नान दान करना शुभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें