फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या 2018: इस तरह करेंगे पूजन तो प्रसन्न होंगे देवता

Tue, 16 Jan 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
snan
मौनी अमावस्या पर दिन भर मौन रहकर साधना करने से स्नान का अमिट फल प्राप्त होता है। इस बार पितृकार्य, व्रत और स्नान तीनों के लिए दो अलग- अलग दिनों का प्रयोग किया गया है। पंचांगों में काल गणना के चलते मौनी अमावस्या का पर्व दो दिन पड़ा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ganga snan
शिवपुराण में मौनी अमावस्या के महत्व के बारे में बताया गया है। माघ की मौनी अमावस्या बहुत फलदायी मानी जाती है। हिंदू धर्म में इसे सबसे बड़ी अमावस्या माना गया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
ganga snan
शिवपुराण में मौनी अमावस्या के महत्व के बारे में बताया गया है। उसमें कहा गया है कि जो इंसान इस दिन पवित्र नदी में स्नान करते है और सच्चे मन से दान करता है उस पर सभी ग्रहों-नक्षत्रों की विशेष कृपा मिलती है।

 

4 of 5
kalash - फोटो : kalash
मौनी अमावस्या के दिन सुबह स्नान करने के बाद घर की पूर्व दिशा में लाल कपड़ा बिछाकर जल से भरे दो कलश में तिल, उड़द व पीपल के पत्तों पर नारियल रखकर कलश स्थापित करें। इसके बाद भगवान शिव और विष्णु का पूजन करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepak
पूजा के दौरान चमेली के तेल का दीपक जलाएं और गूगल से धूप करें। भगवान को लाल फूल, सिंदूर, हल्दी, केसर, चंदन अर्पित करें। इसके बाद गुड़ का भोग लगाकर चंदन की माला से 108 बार ‘ह्रीं हरिहर मद-गज-वाहनाय नमः॥’ मंत्र का जाप करें। पूजा करने के बाद गाय को गुड़ खिलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें