फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttrakhand: रुड़की रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठन ने भेजा पत्र, खौफ के बीच ट्रेनों को खंगाला, तस्वीरें

Sun, 22 May 2022 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
आतंकी संगठन की ओर से 21 मई को रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद लक्सर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने आरपीएफ और एटीएस के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा को 21 मई को रेलवे स्टेशन एवं धार्मिक स्थलों को उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिलने के बाद पुलिस दिन भर अलर्ट रही। आने जाने वाले संदिग्ध लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर रही। ट्रेनों को अच्छी तरह खंगाला गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि रुड़की रेलवे स्टेशन अधीक्षक को एक धमकी भरा पत्र मिला था। इसमें 21 मई को रुड़की, लक्सर, हरिद्वार, ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी को लेकर पूरा प्रशासनिक अमला सतर्क है। इसको लेकर लक्सर रेलवे स्टेशन पर एटीएस एवं आरपीएफ की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
आरपीएफ और एटीएस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
एटीएस प्रभारी पूजा रानी ने बताया कि लक्सर रेलवे स्टेशन पर टीम के साथ रेलवे स्टेशन एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चला गया था। आरपीएफ थाना अध्यक्ष सोनी शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से जवान अलर्ट थे। रेलवे ब्रिज पर भी जवानों को लगाया गया था। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में जवानों को लगाया गया था। देर शाम तक चेकिंग जारी रही।



 
विज्ञापन

3 of 5
आरपीएफ और एटीएस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला
रुड़की रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी वाले पत्र की लिखावट की जांच की गई तो पता चला कि यह पत्र भी शरारत ही है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 20 सालों से वही व्यक्ति ऐसे पत्र भेज रहा है। मामले में हरिद्वार पुलिस को निर्देशित किया गया है कि उसकी तलाश की जाए।

4 of 5
रुड़की - फोटो : सोशल मीडिया
समय-समय पर ऐसे पत्र मिलते रहे हैं। इनसे पुलिस सतर्क भी हो जाती है। ताजा मामले में भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन का कमांडर बताया है। इस बीच पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इस पत्र की लिखावट से शुरुआती तौर पर यह भी शरारत मालूम पड़ती है।

ये भी पढ़ें...Sushant Singh Rajput : देवभूमि में दिवंगत अभिनेता को दी जाएगी खास श्रद्धांजलि, केदारनाथ में संजोई जाएंगी यादें

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dgp, ashok kumar - फोटो : ANI
20 सालों से इसी लिखावट के पत्र मिलते आए हैं। यह व्यक्ति मानसिक अस्वस्थ माना जा रहा है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने बताया कि यह शरारत लग रही है, मगर यह मतलब नहीं कि सुरक्षा में कोई लापरवाही की जाए। जिला पुलिस को सभी सभी जगह वाजिब चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें