फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी की मदद से गोल्ड जीतने रियो ओलंपिक पहुंचा ये 'सुल्तान'

Mon, 08 Aug 2016 04:50 PM IST
हिमांशु जोशी/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
रियो ओलंपिक में गए उत्तराखंड के गुरमीत की कहानी पूरी फिल्मी है। सुल्तान में जिस तरह सलमान ने अफरा से पहले दोस्ती की फिर शादी और फिर कुश्ती में गोल्ड की चाह। कुछ इसी तरह गुरमीत की कहानी भी है।
विज्ञापन

2 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
अब गुरमीत और उनकी पत्नी दीपमाला का लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड हासिल करना है। यह अलग बात है कि फिल्म में सुल्तान और अफरा जहां कुश्ती के खिलाड़ी थे वहीं असल जिंदगी में गुरमीत और दीपमाला एथलीट हैं।
विज्ञापन

3 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
शादी के बाद दीपमाला का सेलेक्शन जब ओलंपिक के लिए नहीं हुआ तो उन्होंने पति गुरमीत के लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड को अपना मिशन बना लिया। इसके लिए उन्होंने गुरमीत के साथ दिनरात एक कर दिया।

4 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
खिलाड़ी और पत्नी से इतर दीपमाला पूरी तरह कोच की भूमिका में आ गईं। गुरमीत भी मानते हैं कि इससे ओलंपिक की तैयारियों में उन्हें काफी मदद मिली।
विज्ञापन

5 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
बाजपुर के बन्नाखेड़ा निवासी गुरमीत रियो ओलंपिक में 20 किलोमीटर वॉक रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी पत्नी दीपमाला भी वॉक रेस की अंतरराष्ट्रीय प्लेयर हैं और कामनवेल्थ गेम्स में हिस्सा भी ले चुकी हैं।
विज्ञापन

6 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना दोनों को पास ले आया, पहले दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार फिर शादी में बदल गई। इसके बाद गुरमीत ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन दीपमाला अंतिम टीम में जगह नहीं बना पाई।
विज्ञापन

7 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
तब दीपमाला ने गुरमीत को ओलंपिक के लिए तैयार करने को अपना लक्ष्य बना लिया। उनकी हर जरूरत का ख्याल रखना। ओलंपियन गुरमीत कहते हैं कि दीपमाला खुद 20 किमी. वॉक रेस की बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें पता है कि ओलंपिक की तैयारियों के लिए एक खिलाड़ी की क्या-क्या जरूरत होती है।

8 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
खाने से लेकर प्रेक्टिस तक हर चीज का उन्होंने ध्यान रखा। तैयारी के दौरान साइकिलिंग कर मेरा साथ देना। यहां तक की प्रेगनेंसी के दौरान भी उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा।

9 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
कभी भावनात्मक सपोर्ट तो लापरवाही बरतने पर सख्ती भी दिखाई। घर की सभी दिक्कतें भी दीपमाला ने खुद ही सुलझाईं।
विज्ञापन

10 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
वहीं, दीपमाला कहती हैं कि मेरा सपना भी ओलंपिक में मेडल जीतना था और मेरे इसी सपने को अब गुरमीत पूरा करेंगे। यह उनका दूसरा ओलंपिक है। इसके लिए उन्होंने बहुत तैयारी की है। उम्मीद है कि इस बार वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें