फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Road Show: जब ऑटो में बैठकर हरिद्वार शहर घूमने निकले अरविंद केजरीवाल, तस्वीरें

Sun, 21 Nov 2021 02:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
अरविंद केजरीवाल पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को हरिद्वार के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान वह ऑटो में बैठकर हरिद्वार शहर घूमने निकल पड़े। उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई। 

Haridwar Road Show: हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल का नया एलान, कहा- सरकार आई तो मुफ्त में करवाएंगे तीर्थयात्रा

रविवार को अरविंद केजरीवाल देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां आप कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। आप प्रभारी मोहनिया और कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। हरिद्वार पहुंचने पर केजरीवाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद केजरीवाल ने टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन के साथ बैठक की।

Manish Sisodia in Uttarakhand: उत्तराखंड की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ेंगे कर्नल कोठियाल, मनीष सिसोदिया ने की घोषणा

बैठक में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमारी जीत में ऑटो चालकों का 70 प्रतिशत योगदान है। दिल्ली के ऑटो वाले मुझे अपना भाई मानते हैं। वहां ऑटो वाले हमारे मुरीद हैं। वहीं हरिद्वार में केजारीवाल ने दिल्ली की तर्ज पर मुफ्त में तीर्थयात्रा कराने का नया एलान किया है। मुफ्त बिजली और रोजगार के बाद के अब केजरीवाल ने उत्तराखंड के मुफ्त तीर्थयात्रा की गारंटी दी है।
विज्ञापन

2 of 6
अरविंद केजरीवाल पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा यूनियन संग बैठक के दौरान केजरीवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में जब दिल्ली में लॉकडाउन लगा था तो हमने ऑटो चालकों के खाते में करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए जमा किए।
 
विज्ञापन

3 of 6
अरविंद केजरीवाल पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में मैं आप लोगों के रिश्ता बनाने आया हूं, आपको भाई बनाने आया हूं। आपकी सारी समस्याओं की जिम्मेदारी अब मेरी है।

4 of 6
अरविंद केजरीवाल पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रचार का पोस्टर एक ऑटो पर लगाया और उस पर बैठकर हरिद्वार शहर में निकल पड़े।
 
विज्ञापन

5 of 6
अरविंद केजरीवाल पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उनके साथ आगामी चुनाव में आप पाटी के मुख्यमंत्री प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरविंद केजरीवाल पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अरविंद केजरीवाल को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। हालांकि मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें