फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: मुख्य गवाह पुष्प के नए वीडियो की पुलिस को तलाश, वायरल होने के कुछ दिन बाद किया था डिलीट

Wed, 21 Dec 2022 02:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अंकिता हत्याकांड के मुख्य गवाह पुष्प की ओर से हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद ही उसने यह वीडियो डिलीट भी कर दिया। हालांकि, यह नया वीडियो था या कोई पुराना इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है।

इस मामले में भी जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस वीडियो को रिट्रीव करने का भी प्रयास किया जा रहा है। अब इस वीडियो से कितनी सहायता पुलिस को मिलेगी यह जानकारी वीडियो के सामने आने के बाद ही मिल सकती है। दूसरी ओर नार्को टेस्ट का फैसला अंकित की हां या ना पर ही निर्भर है लेकिन उसकी हां और ना दोनों ही पुलिस की कहानी की पुष्टि करेंगे।

यदि वह हां करता है तो छुपे राज उगले जाने की संभावना है। अगर ना करता है तो उस पर अब तक लगे आरोपों को बल मिलेगा। इससे तीनों आरोपियों पर दोष सिद्ध करने में और भी ज्यादा आसानी होगी। बता दें कि अंकिता हत्याकांड में पुलिस ने पिछले दिनों तीनों आरोपियों के नार्को टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी। इनमें से पुलकित और सौरभ ने तो सहमति दे दी थी लेकिन अंकित ने 10 दिन का समय मांगा था। इस पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए 22 दिसंबर की तिथि नियत की थी।
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नियमानुसार यदि अंकित हां करता है तभी तीनों के नार्को या पॉलीग्राफ टेस्ट कराए जा सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अगर वह ना करता है तो टेस्ट नहीं कराए जाएंगे। क्योंकि, एक-दूसरे के बयानों के मिलाने के लिए तीनों का ही टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अंकित हां करे या ना दोनों ही पुलिस के पक्ष में होंगे। अंकित इस मुकदमे का सहआरोपी है। अब यदि वह नार्को टेस्ट नहीं कराना चाहता है तो जाहिर है कि वह कुछ चीजें छुपा रहा है। ऐसे में यह स्वत: ही सिद्ध करने के लिए काफी है कि उस पर लगाए गए सभी आरोप सही हैं।

4 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
इस बात को अभियोजन की ओर से और भी ज्यादा मजबूती से रखा जा सकता है। जबकि, दूसरी सूरत यह है कि यदि हां करता है तो अन्य दो की तरह वह राज उगल देगा। इससे सारी बातें सामने आने की और भी ज्यादा संभावनाएं हैं। इन सबको अलग से सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Ankita Murder Case: पुलकित और पुष्प के बीच हत्या की रात में हुई थी बात, SIT ने इकट्ठा किए 12 से ज्यादा साक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
नहर किनारे पुलकित, अंकित और सौरभ अंकिता के साथ मौजूद थे। पुलकित अंकिता से झगड़ रहा था। सूत्रों के मुताबिक इसी बीच अंकित नहर की पटरी पर अपनी जगह से उठा और अंकिता का हाथ पकड़ लिया। इस पर अंकिता ने उसका हाथ छिटक दिया। इससे पुलकित और भी ज्यादा गुस्सा होने लगा। इस बीच अंकिता ने पुलकित का फोन छीनकर नहर में फेंक दिया। पुलकित को गुस्सा आया और उसने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें