पुलकित आर्य की फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह पीएसी के जवानों ने फैक्टरी से धुआं और आग की लपटें उठती देखी। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। पीएसी जवानों ने फैक्टरी में आग लगने की सूचना लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को दी। सूचना पर एक छोटा दमकल वाहन फैक्टरी में आग बुझाने के लिए भेजा गया। करीब 25 मिनट बाद दमकल वाहन और लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।