उत्तराखंड में छठ पूजा
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वा सांस्कृतिक मंच के 18 घाटों पर लगभग 20 हजार छठ व्रतियों ने संध्या 5:32 बजे डूबते हुये सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने उर्जा व समृद्धि के प्रतीक सुर्य देव का 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा है। रविवार की सुबह से व्रतियों ने बांस की बनी पूजा की टोकरी व सुपली में फल, चावल का लड्डू, कुछ शुद्ध हरी कच्ची सब्जीयां, मिठाईयां, शुद्ध देसी घी गुड़ के बने ठेकुये और पूजन सामग्री को सजाना शुरू किया।