फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: पुलकित के फोन से खुल सकते हैं कई राज! अगर पानी में गिरा तो कैसे होती रही थी बात...

Wed, 28 Sep 2022 12:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला
अंकिता ने पुलकित का मोबाइल पानी में फेंका था। पुलकित की इस कहानी में पुलिस को झोल नजर आ रहा है। अभी तक अंकिता और पुलकित दोनों का ही मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस मानकर चल रही है कि यह भी पुलकित की बनाई कहानी का हिस्सा हो सकता है।

Ankita Murder Case: बेटी की मौत से टूट गई मां, बोली...हत्यारों को मुझे सौंपो, मैं करूंगी उनका संहार

हो सकता है कि पुलकित ने अपना और अंकिता दोनों के ही मोबाइल कहीं छुपाए हों। ऐसे में पुलकित और उसके दोस्तों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर ही एसआईटी कुछ राज उगलवा सकती है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलकित पकड़े जाने के बाद शुरुआत से ही बयान बदल रहा था।

Ankita Murder Case: रिजॉर्ट में होता था जिस्मफरोशी व नशे का धंधा, पूर्व कर्मचारी ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

उसने शुरू में कहा था कि अंकिता खुद पानी में डूबी है। इसके बाद जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि अंकिता ने गुस्से में उसका मोबाइल छीनकर नहर में फेंक दिया था। इसके बाद पुलकित को गुस्सा आया और उसने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया। लेकिन, अभी तक की जांच में पुलिस को यह पुलकित की झूठी कहानी ही नजर आ रही है।

Ankita Murder Case: पहले गले लगाता फिर धीरे-धीरे सामने आता था पुलकित का असली चेहरा, हैरान कर देंगी ये बातें

विज्ञापन

2 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कारण है कि पुलिस ने जब सीसीटीवी की जांच की तो घटनास्थल से वापसी में नौ बजकर तीन मिनट पर उनकी मोटरसाइकिल चीला पावर हाउस के पास से गुजरी थी। इससे कुछ देर पहले की ही घटना बताई जा रही है। इसके बाद भी पुलकित ने कई जगह फोन पर बात की थी।
विज्ञापन

3 of 5
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
लगातार उसके मोबाइल पर घंटियां भी जा रही थीं। ऐसा पुष्प ने भी पुलिस को बयान में बताया है। लेकिन, कुछ देर बाद पुलकित और अंकिता दोनों के मोबाइल बंद हो गए। अंकिता की लाश तो मिल गई, लेकिन उसके आसपास या घटनास्थल कहीं भी उसका मोबाइल नहीं मिला है।

4 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
जब नहर का पानी बंद था तो घटनास्थल से लाश मिलने वाली जगह तक पुलिस ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया। नहर में सिल्ट भी बहुत थी। ऐसे में माना जा रहा है कि मोबाइल कहीं सिल्ट में दबा होगा। मगर, पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलकित ने जो कहानी बताई है उसमें झोल है। उसका फोन पानी में नहीं गिरा है। बल्कि उसने कहीं छुपाया है। हो सकता है कि उसने अंकिता का मोबाइल भी कहीं फेंक दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलकित के मोबाइल से खुल सकते हैं राज
- मोबाइल से बहुत सा डाटा रिट्राइव हो सकता है। 
- इसमें फोटो, वीडियो आदि भी हो सकते हैं। 
- व्हाट्सएप की चैट आदि भी रिट्राइव हो सकती हैं। 
- कोई अगर संदिग्ध सामग्री है तो वह भी पुलिस के हाथ लग सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें