फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: अंकिता के पिता को विनोद आर्य पर शक, बोले-गिरफ्तार करो वरना वो सारे सबूत मिटा देंगे और...

Wed, 28 Sep 2022 12:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
अंकिता भंडारी के पिता बीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी  पुलकित आर्य के पिता के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि वह अपने रसूख का इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलकित के पिता डा. विनोद आर्य को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वह बाहर रहेंगे तो हत्याकांड से जुड़े साक्ष्यों को मिटा देंगे। 

Ankita Murder Case: पटवारी वैभव प्रताप सस्पेंड, गुमशुदगी की खबर के बाद भी किसी को नहीं दी जानकारी

उन्होंने दावा किया कि 20 सितंबर से ही वे आरोपी के पिता को साक्ष्य मिटाते हुए देख रहे हैं। कहा कि राजस्व पुलिस ने आरोपी के पिता की आवभगत की और हमारी शिकायत को दर्ज तक नहीं किया।  उन्होंने कहा कि अंकिता के तीनों हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए। भंडारी ने संबंधित पटवारी को भी दंडित करने की मांग की थी।

Ankita Murder Case: पहले गले लगाता फिर धीरे-धीरे सामने आता था पुलकित का असली चेहरा, हैरान कर देंगी ये बातें

कहा कि पटवारी ने पुलकित की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की थी लेकिन उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। पटवारी ने इसकी रिसीविंग भी नहीं दी। पटवारी उन्हें घुमाता रहा। जब पौड़ी में कर्मचारी संगठन के एक पदाधिकारी और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने हस्तक्षेप किया तो मामले में कार्रवाई हुई।

Ankita Murder Case: पुलकित के फोन से खुल सकते हैं कई राज! अगर पानी में गिरा तो कैसे होती रही थी बात...
विज्ञापन

2 of 5
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला
वहीं, उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अंकिता के पिता ने कुछ पैसे लेकर बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने इन खबरों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि बेटी के शव से बदबू आने लग गई थी और वे चाहते थे कि अंतिम संस्कार जल्द हो जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वहीं, विनोद आर्य अपने बेटे पुलकित आर्य पर लगे हत्या के आरोपों के बाद मुश्किल में हैं। पार्टी से वह निष्कासित हो चुके हैं। उनका रिजॉर्ट जांच के निशाने पर है। आरोपों पर विनोद आर्य कहते हैं, मेरे बेटे ने गलत किया है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। 

4 of 5
रिजॉर्ट में मिली शराब की बोतलें - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने उनसे अंकिता हत्याकांड में उनके बेटे और रिजॉर्ट को लेकर उठ सवालों पर बातचीत की। उनसे पूछा गया कि आरोप हैं कि रिजॉर्ट काले कारनामों का गढ़ बना गया था। इस आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस जांच कर रही है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। वह एक जिम्मेदार परिवार हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला
बेटे पर लगे हत्या के आरोप पर उन्होंने कहा कि अब यह जांच का विषय है। जांच में पता चल जाएगा कि कौन दोषी है। जिसने भी गलती की है, उसे सजा मिले। यदि मेरे बेटे ने गलत किया है तो उसे सजा मिले। उन्होंने कहा कि वह अंकिता से परिचित नहीं थे, लेकिन बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। पुलकित के पूर्व में भी विवादों रहने की चर्चाओं पर वह कहते हैं कि यह सही नहीं है। जांच में हम पूरा सहयोग करेंगे। वह खुद अपने बेटे को थाने में छोड़कर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें