फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: मेरठ की प्रियंका भी हो गई थी अचानक 'गायब', अंकिता हत्याकांड के बाद खुला एक और राज

Tue, 27 Sep 2022 12:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
विज्ञापन
1 of 15
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के वनंत्रा रिजॉर्ट की जिस पूर्व कर्मचारी प्रियंका के गायब होने की बात कही जा रही है, वह अपने परिवार के साथ मेरठ में रहती है। उससे पुलिस के अधिकारियों ने बात भी की है। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि प्रियंका ने वेतन कम होने के कारण खुद नौकरी छोड़ी थी। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ रहने मेरठ चली आई थी। इसके बाद से उसने पुलकित या अन्य किसी कर्मचारी से बात नहीं की है। बता दें कि अंकिता हत्याकांड के बाद कुछ लोगों का कहना था कि रिजॉर्ट की एक और महिला कर्मचारी महीनों से लापता है। उसकी भी पुलकित व उसके दोस्तों ने हत्या कर दी है। इस पर पुलिस के भी कान खड़े हो गए। आनन-फानन उस लड़की का पता लगाने की कोशिश की गई। डीजीपी ने बताया कि रिजॉर्ट के रजिस्टर से उस लड़की का नाम प्रियंका होना पता चला। मालूम हुआ कि प्रियंका ने रिजॉर्ट में एक माह तक नौकरी की थी। वह मेरठ की रहने वाली है।
विज्ञापन

2 of 15
Ankita Bhandari Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इस बारे में एसआईटी को जांच के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने बताया कि एसआईटी सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने प्रियंका से फोन पर बात की। प्रियंका ने पुलिस को बताया कि रिजॉर्ट में उसे बहुत कम वेतन मिलता था। उसका खर्चा नहीं चल पा रहा था। 

विज्ञापन

3 of 15
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
लिहाजा उसने अपने परिवार वालों से बात की, जिन्होंने उसे घर वापस बुला लिया। उसके साथ रिजॉर्ट में कोई गलत काम नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि वह मेरठ जाकर प्रियंका के बयान दर्ज करें। ताकि, मामले में जांच को और पुख्ता किया जा सके। 
 

4 of 15
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
रिजॉर्ट में चलती थी पुलकित की गुंडई
बताया जा रहा है कि पिता की पहुंच की हनक में चूर रहने वाला पुलकित इस रिजॉर्ट में मालिक की तरह नहीं, बल्कि गुंडों की तरह व्यवहार करता था। यहां के कर्मचारियों ने मीडिया को बताया कि वह कभी भी समय पर पूरी सैलरी नहीं देता था। 

 
विज्ञापन

5 of 15
आरोपी पुलकित आर्य - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में उसने कई लोगों को पीटा भी था। किसी को भी बाहर निकलने की अनुमति नहीं थी, मगर खुद वह घूमने के लिए अपने पिता की कार लेकर निकल जाता था। डीजीपी ने बताया कि पुलिस इन सब बातों की भी जांच कर रही है। रिजॉर्ट के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 15
मेरठ के दंपती - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रिजॉर्ट में पहले काम करने वाली दंपती ने खुलासा किया था कि वनंत्रा रिजॉर्ट में जिस्मफरोशी और नशे का कारोबार भी चलता था। रिजॉर्ट का संचालक पुलकित आर्य महिला कर्मचारियों पर बुरी नियत रखता था। वह कर्मचारियों के साथ मारपीट भी करता था। वहीं वेतन मांगने पर कर्मचारियों पर चोरी का आरोप लगाकर काम से निकाल देता था।
 
विज्ञापन

7 of 15
अंकिता मर्डर केस ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के साकेत निवासी पति-पत्नी विवेक और ईशिता करीब दो महीने पहले गंगा भोगपुर स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट को छोड़कर गए थे। ईशिता बताती है कि पुलकित आर्य और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता कर्मचारियों से बहुत ही बदतमीजी से बात करता था।

8 of 15
इसी रिजॉर्ट में काम करती थी अंकिता - फोटो : अमर उजाला
बताया कि रिजॉर्ट में लड़कियों को बुलाया जाता था। पुलकित आर्य और मैनेजर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता इन लड़कियों की रजिस्टर में एंट्री करने से मना करता था। उन्होंने बताया कि इन लड़कियों को ग्राहकों के कमरे में भेजा जाता था। खास ग्राहकों की भी रजिस्टर में एंट्री नहीं होती थी। विवेक ने बताया कि पुलकित आर्य बहुत ही गुस्सैल प्रवृत्ति का है। वह कर्मचारियों से मारपीट करता था। बताया कि पुलकित आर्य ने एक बार उनके साथ भी मारपीट की थी।

9 of 15
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विवेक ने बताया कि रिजॉर्ट में बिना लाइसेंस के शराब स्टॉक की जाती थी। शराब को ग्राहकों को दोगुने दाम पर बेचा जाता था। ग्राहकों को चरस, स्मैक गांजा सभी कुछ सप्लाई किया जाता था। पुलकित आर्य कर्मचारियों को वेतन नहीं देता था। कर्मचारी जब उससे वेतन मांगते तो वह पहले मारपीट करता और फिर चोरी का आरोप लगाकर निकाल देता था।

10 of 15
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ईशिता बताती है कि एक पटवारी और पुलकित आर्य के गठजोड़ से रिजॉर्ट में अवैध काम हो रहे थे। पटवारी आए दिन होटल में ही रहता था। जब पटवारी  रिजॉर्ट में आता था तो उसके आसपास रिजॉर्ट में आई कुछ युवतियां खड़ी रहती थी।

11 of 15
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ईशिता ने बताया कि पुलकित आर्य  महिला कर्मचारियों और रिजॉर्ट में आने वाली मेहमान युवतियों पर बुरी नजर रखता था। एक दिन पुलकित ने उनको खाना लेकर अपने कमरे में आने के लिए कहा। वह नशे में था इसलिए उन्होंने इंकार कर दिया। ईशिता ने बताया उनको रिजॉर्ट में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि पुलकित कहता है कि वह ईशिता को बहुत पसंद करता है।

12 of 15
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों ने बताया कि पुलकित कहता है कि किसी तरह ईशिता और उसके पति विवेक को अलग करना है। एक दिन तो रिजॉर्ट में पार्टी के दौरान पुलकित उसको कमरे में जाने के लिए कहने लगा। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। ईशिता बताती हैं कि एक दिन एक ग्राहक रिजॉर्ट में अपना ब्लूटूथ स्पीकर भूल कर चला गया। मैनेजर होने के नाते स्पीकर को उन्होंने अपने पास रख लिया। उन्होंने पति विवेक को बताया कि जब ग्राहक वापस आएगा तो उसको स्पीकर लौटा देंगे। लेकिन पुलकित ने उन पर दबाव डालने के लिए चोरी का झूठा आरोप लगा दिया।

13 of 15
अंकिता भंडारी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
वह एक दुकान पर चाय पीने गए थे। पटवारी ने मामला सुलझाने की बात कहते हुए उन्हें रिजॉर्ट में बुलाया। जब वह रिजॉर्ट में पहुंचे तो पुलकित आर्य और पटवारी साथ में बैठकर जूस पी रहे थे। जैसे ही वह और पति रिजॉर्ट में पहुंचे तो पटवारी उनको धमकाने लगा। जिसके कारण उनको मजबूरी में काम छोड़ना पड़ा।

14 of 15
अंकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलकित आर्य अपने पिता विनोद आर्य से बहुत डरता था। ईशिता ने बताया कि जब पुलकित का परिवार और खासकर उसके पिता विनोद आर्य रिजॉर्ट में आते थे तो वह शराब का स्टॉक हटा देता था। किचन के कर्मचारियों को मांस मच्छी बनाने से भी मना कर देता था।
विज्ञापन

15 of 15
पुलकित आर्य और अंकिता भंडारी - फोटो : अमर उजाला
ईशिता ने बताया कि वह ज्यादातर अपने पिता के आगे आने से बचता था। पुलकित आर्य की पत्नी ने ईशिता को आगाह किया था। ईशिता ने बताया कि पुलकित की पत्नी बहुत अच्छी थी। वह एक बार उनके घर पर भी गई थी। बताया कि पुलकित की पत्नी ने उनसे कहा कि यह जगह उनके काम करने लायक नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें