फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस बड़े मेले में टूटी सदियों पुरानी परंपरा, नहीं हुई पशुबलि

Fri, 09 Sep 2016 03:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 10
jakh mela
चमोली में दशोली ब्लाक की ग्राम पंचायत लासी के प्रसिद्ध जाख नंदा अष्टमी मेले में इस बार किसी बेजुबां का खून नहीं बहा।
विज्ञापन

2 of 10
jakh mela
सदियों से चली आ रही बलि प्रथा पर रोक लगने से मेले के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना के बाद चढ़ावे का भैंसा प्रशासन को सौंप दिया।  
विज्ञापन

3 of 10
jakh mela
यहां जाख मंदिर में बृहस्पतिवार को आयोजित मेले में क्षेत्र के नौ गांवों के देवी-देवताओं के साथ ही ग्रामीणों ने बड़ी संख्या भाग लिया। गांवों से आये भक्तों ने जाख मंदिर में पूजा अर्चना कर कुशलता की मनौती मांगी।

4 of 10
jakh mela
मेले में पुरानी परंपरा के अनुसार भैंसे की बलि दी जाती थी, लेकिन इस बार प्रशासन ने ग्रामीणों से वार्ता कर मंदिर में होने वाली पशु बलि को रोक दिया।
विज्ञापन

5 of 10
jakh mela
इस मुद्दे पर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच खूब बहस हुई।
विज्ञापन

6 of 10
jakh mela
प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने पशु क्रूरता अधिनियम का हवाला देते हुए पशुबलि रोकने की बात कही, तो ग्रामीण धार्मिक आस्था और परंपरा का हवाला देते रहे।
विज्ञापन

7 of 10
jakh mela
बाद में मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मध्यस्थता के बाद ग्रामीण पशु बलि रोकने पर सहमत हो गए।

8 of 10
jakh mela
ग्रामीणों ने बलि के लिये लाये गये भैंसे को पूजा-अर्चना के बाद प्रशासन को सौंप दिया।

9 of 10
jakh mela
इस दौरान मेले में पहुंचे कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष लखपत बुटोला ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख की धनराशि देने की घोषणा की। 
विज्ञापन

10 of 10
jakh mela
इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, नयन कुंवर, पुष्कर फरस्वाण, पुष्कर बर्त्वाल, दिगंबर सिंह और भवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें