अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला
जीवनदायिनी गंगा को देश में यूं ही आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक नहीं माना जाता है। करोड़ों देशवासियों की आस्था सदियों से विद्यमान पवित्र नदी से जुड़ी है। फिल्म की शूटिंग के लिए योगनगरी ऋषिकेश पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन भी जीवंत नदी के नैसर्गिक विराट स्वरूप को देख नतमस्तक हो गए। उन्होंने गंगाजल का आचमन करते हुए अपने बेटे अभिषेक बच्चन की एक फिल्म के एक गीत की चार पंक्तियां व फोटो के साथ एक पोस्ट फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की।