फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के स्वागत को द्रोणनगरी की सड़कों पर उमड़ा हुजूम, जमकर झूमें कार्यकर्ता, देखिए तस्वीरें

Tue, 19 Sep 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
amit shah
दो दिवसीय दौरे पर दून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मधुबन होटल तक मार्ग भाजपा के झंडों, गुब्बारों और शाह व पीएम नरेंद्र मोदी के कटआउट से सजा नजर आया।
विज्ञापन

2 of 7
amit shah
रिस्पना पुल, स्व.अतुल माहेश्वरी चौक, दिलाराम बाजार चौक पर हजारों कार्यकर्ताओं ने अमित शाह का स्वागत किया।  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर उतर कर तैयारियों में जुट गए थे।
विज्ञापन

3 of 7
amit shah
रिस्पना पुल पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा और धर्मपुर विधायक व मेयर विनोद चमोली ने स्वागत का जिम्मा संभाला।  शाह के स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज दिखे।

4 of 7
amit shah
जगह-जगह उन्होंने ढोल-दमाऊ  के साथ शाह का स्वागत किया। वहीं पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शाह का काफिला गुजरने के बाद लोगों ने पारंपरिक लोक गीतों पर जमकर डांस भी किया। 
विज्ञापन

5 of 7
amit shah
​बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शाह का स्वागत करने के लिए पहुंचे। सुबह करीब 10:35 बजे शाह का काफिला रिस्पना पुल पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने अमित शाह जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख शाह का काफिला कुछ देर रुकने के बाद आगे बढ़ा। 
विज्ञापन

6 of 7
amit shah
​​स्व. अतुल माहेश्वरी चौक पर भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जुटे थे। यहां कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद शाह का काफिला दिलाराम बाजार चौक पर पहुंचा। यहां पर हाथों में गुब्बारे और झंडे थामे हजारों कार्यकर्ताओं ने शाह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
amit shah
​​शाह का काफिला यहां पर कुछ देर रुक कर होटल के लिए रवाना हो गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं। रिस्पना पुल, स्व. अतुल माहेश्वरी चौक और दिलाराम बाजार चौक पर स्वागत के लिए महिला कार्यकर्ता गढ़वाली, कुमाऊंनी और गोरखाली वेशभूषा में पहुंची थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें